भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
azadi ka amrit mahotsav

सीसीआई ने ए1 एग्री ग्‍लोबल, बी.एन. एग्रीटेक और सालासर बालाजी ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड के बीएन एग्रोचैम लिमिटेड में प्रस्तावित विलय को मंजूरी दी

प्रविष्टि तिथि: 28 APR 2026 8:48PM by PIB Delhi

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने ए1 एग्री ग्‍लोबल, बी.एन. एग्रीटेक और सालासर बालाजी ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड के बीएन एग्रोचैम लिमिटेड में प्रस्तावित विलय को मंजूरी दे दी है।

प्रस्तावित संयोजन, अन्य बातों के साथ, ए1 एग्री ग्‍लोबल लिमिटेड (एग्री), बी.एन. एग्रीटेक लिमिटेड (बीएनए) और सालासर बालाजी ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड (सालासर) के बीएन एग्रोचैम लिमिटेड (बीएनएसी) में प्रस्तावित विलय से संबंधित है, जो इस विलय के बाद एकमात्र अस्तित्व में रहने वाली इकाई होगी। यह विलय योजना के अनुसार है, जिसे 28 जून 2025 को बोर्ड प्रस्ताव के माध्यम से अनुमोदित किया गया है।

बीएनएसी सोयाबीन तेल और पामोलीन तेल की खरीद और व्यापार में संलग्न है।

बीएनए कच्चे खाद्य तेलों (सूरजमुखी तेल, पामोलीन तेल और सूरजमुखी तेल) की खरीद, उसके बाद परिष्करण, पुनः पैकेजिंग और व्यापार में संलग्न है।

सालासर खाद्य तेलों (कच्ची घानी सरसों तेल (केजीएमओ), पामोलीन तेल और सोयाबीन तेल) की खरीद, पुनः पैकेजिंग और व्यापार में संलग्न है।

एग्री सरसों के बीज और सरसों तेल की सोर्सिंग, क्रशिंग, रिफाइनिंग और व्यापार (केवल आंतरिक उपयोग हेतु) में संलग्न है। यह सोयाबीन बीज, सोयाबीन तेल और पामोलीन तेल के व्यापार में भी संलग्न है।

कमीशन का विस्‍तृत आदेश बाद में आएगा।

***

पीके/केसी/केपी


(रिलीज़ आईडी: 2256432) आगंतुक पटल : 43
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Gujarati , Urdu