राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने छत्तीसगढ़ के सक्‍ती जिले में थर्मल पावर प्लांट में बॉयलर ट्यूब विस्फोट के कारण 13 श्रमिकों की मृत्‍यु और 20 अन्य के घायल होने की खबर का स्वतः संज्ञान लिया


राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई

रिपोर्ट में श्रमिकों को मुआवजे के संवितरण के साथ-साथ घायलों के स्वास्थ्य की स्थिति भी शामिल होनी चाहिए

प्रविष्टि तिथि: 24 APR 2026 1:25PM by PIB Delhi

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उन मीडिया रिपोर्टों का स्वतः संज्ञान लिया है, जिनमें कहा गया है कि छत्तीसगढ़ के सक्‍ती जिले में स्थित एक थर्मल पावर प्लांट में 14 अप्रैल 2026 को बॉयलर ट्यूब विस्फोट के कारण कम से कम 13 श्रमिकों की मृत्यु हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। खबरों के अनुसार, विस्फोट से निकली अत्यधिक गर्म भाप ने श्रमिकों को अपनी चपेट में ले लिया।

आयोग ने पाया है कि यदि समाचार रिपोर्ट में दी गई जानकारी सही है तो इससे पीड़ितों के मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन के मामले सामने आते हैं। इसलिए, आयोग ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में प्रभावित श्रमिकों को मुआवजे के संवितरण की स्थिति और घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी शामिल होनी चाहिए।

15 अप्रैल 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बॉयलर को बंद करके ठंडा करने के बाद पुलिस ने बचाव अभियान आरंभ किया। घायल श्रमिकों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

***

पीके/केसी/एसकेजे/जीआरएस


(रिलीज़ आईडी: 2255257) आगंतुक पटल : 87
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Gujarati , Urdu