युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
मेरा युवा भारत राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समझ को प्रोत्साहन देने के लिए युवा आदान प्रदान कार्यक्रम आयोजित करता है
प्रविष्टि तिथि:
16 MAR 2026 4:43PM by PIB Delhi
मेरा युवा भारत (एमवाई भारत) द्वारा कार्यान्वित युवा आदान प्रदान कार्यक्रमों का उद्देश्य देशभर के युवाओं में राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समझ और नेतृत्व विकास को प्रोत्साहन देना है। ये कार्यक्रम युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों के साथियों के साथ संवाद करने, विविध संस्कृतियों का अनुभव करने और विकासात्मक पहलों तथा करियर के अवसरों से अवगत होने के अवसर प्रदान करते हैं।
मेरा युवा भारत द्वारा वर्तमान में कार्यान्वित युवा आदान प्रदान कार्यक्रमों में अंतर-राज्यीय युवा विनिमय कार्यक्रम (आईएसवाईईपी) और अंतर-जिला युवा आदान प्रदान कार्यक्रम (आईडीवाईईपी) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, मेरा युवा भारत गृह मंत्रालय (एमएचए) के सहयोग से जनजातीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम (टीवाईईपी) और कश्मीरी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम (केवाईईपी) का संचालन करता है।
वर्ष 2023-24 के दौरान, युवा आदान प्रदान कार्यक्रम मेरा युवा भारत वार्षिक कार्य योजना का हिस्सा नहीं थे। लेकिन वित्त वर्ष 2024-25 में, अंतर-राज्यीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम (आईएसवाईईपी) और अंतर-जिला युवा आदान प्रदान कार्यक्रम (आईडीवाईईपी) को मेरा युवा भारत वार्षिक कार्य योजना में शामिल किया गया। मेरा युवा भारत ने वित्त वर्ष 2023-24 और 2024-25 के दौरान गृह मंत्रालय के सहयोग से जनजातीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम (टीवाईईपी) और कश्मीरी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम (केवाईईपी) भी कार्यान्वित किए।
वर्ष 2024-25 के दौरान भारत भर में विभिन्न आदान प्रदान कार्यक्रमों के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की संख्या:
|
क्रम संख्या
|
कार्यक्रम का नाम
|
आयोजित कार्यक्रमों की संख्या
|
प्रतिभागियों की संख्या
|
|
|
|
|
1
|
अंतर जिला युवा आदान प्रदान कार्यक्रम (आईडीवाईईपी)
|
89
|
2247
|
|
|
2
|
अंतरराज्यीय युवा आदान प्रदानकार्यक्रम (आईएसवाईईपी)
|
58
|
1447
|
|
|
3
|
जनजातीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम (टीवाईईपी)
|
24
|
4787
|
|
|
4
|
कश्मीरी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम (केवाईईपी)
|
30
|
3438
|
|
|
|
कुल योग
|
201
|
11919
|
|
मेरा युवाअ भारत द्वारा संचालित युवा आदान प्रदान कार्यक्रमों के उद्देश्य और विषयगत ध्यान देने वाले क्षेत्र निम्नलिखित हैं:
अंतर-राज्यीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम (आईएसवाईईपी):
इस कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न राज्यों के युवाओं के बीच राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आपसी समझ को बढ़ावा देना है। यह कार्यक्रम विभिन्न राज्यों के युवाओं के लिए भ्रमण, भाषा सीखने, खान-पान साझा करने, सांस्कृतिक गतिविधियों और सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान के माध्यम से आपसी संवाद को सुगम बनाता है।
अंतर-जिला युवा आदान प्रदान कार्यक्रम (आईडीवाईईपी):
इस कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न जिलों के युवाओं के बीच विचारों, ज्ञान और अनुभवों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है। यह प्रतिभागियों को मेजबान जिले की परंपराओं, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक विरासत को समझने और सराहने में सक्षम बनाता है, साथ ही सार्थक संवाद और सहयोग को प्रोत्साहित करता है।
जनजातीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम (टीवाईईपी):
गृह मंत्रालय के सहयोग से कार्यान्वित इस कार्यक्रम का उद्देश्य वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) से प्रभावित क्षेत्रों के जनजातीय युवाओं को देश की सांस्कृतिक विरासत के बारे में जागरूक करना, विविधता में एकता की भावना को बढ़ावा देना, उन्हें विकासात्मक गतिविधियों से अवगत कराना और जीवन कौशल को बढ़ाने के साथ-साथ करियर परामर्श के अवसर प्रदान करना है।
कश्मीरी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम (केवाईईपी):
इस कार्यक्रम का उद्देश्य कश्मीर घाटी के युवाओं को देश के अन्य हिस्सों में हो रही तकनीकी और औद्योगिक प्रगति से अवगत कराना है। साथ ही, यह विकास पहलों, कौशल विकास के अवसरों, शिक्षा और रोजगार के अवसरों के बारे में जागरूकता भी पैदा करता है।
इन पहलों के माध्यम से, मेरा युवा भारत युवाओं की सहभागिता को मजबूत करना, सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा देना और देश भर के युवाओं के समग्र विकास में सहयोग करना जारी रखे हुए है।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सोमवार को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
*****
पीके/केसी/एमकेएस/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 2240841)
आगंतुक पटल : 73