लोकसभा सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

लोक सभा अध्यक्ष ने होली की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दीं

प्रविष्टि तिथि: 03 MAR 2026 4:44PM by PIB Delhi

लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने होली की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। श्री बिरला ने अपने संदेश में कहा है:

"रंग, उमंग और आपसी सद्भाव के पर्व होली की सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।

रंगों का यह त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक भाईचारे की जीवंत अभिव्यक्ति है। होली हमें याद दिलाती है कि जीवन में चाहे कितनी भी कठिनाइयाँ क्यों आएँ, प्रेम, विश्वास और सकारात्मकता के रंग हर अंधकार को दूर कर सकते हैं। जब हम एक-दूसरे को रंग लगाते हैं, तो हम भेदभाव की दीवारों को तोड़कर समानता और एकता का संदेश देते हैं। यही हमारे राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है।

हमारा देश विविधताओं से भरा हुआ है। लेकिन होली का उत्सव हमें एकता और बंधुता के सूत्र में बाँधता है।

आइए, इस होली पर हम यह संकल्प लें कि हम अपने समाज में प्रेम, शांति और सद्भाव के रंग भरेंगे, और उन लोगों तक भी उत्सव की उमंग पहुँचाएँगे जो किसी कारणवश अकेले हैं या जरूरतमंद हैं।

एक बार पुनः  सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जीवन खुशियों के रंगों से सदा सराबोर रहे, और हमारा राष्ट्र प्रेम, प्रगति और एकता के रंगों से निरंतर जगमगाता रहे।"

***

AM


(रिलीज़ आईडी: 2235029) आगंतुक पटल : 289
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali , Bengali-TR , Tamil , Kannada