सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय
भारत सरकार के लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय ने राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (एनएसआईसी) को 'अनुसूची ए' के अंतर्गत सूचीबद्ध किया है
एनएसआईसी पिछले सात दशकों से अधिक समय से देश भर में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र के संवर्धन एवं विकास में संलग्न है
प्रविष्टि तिथि:
26 FEB 2026 6:33PM by PIB Delhi
लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के अधीन केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम (सीपीएसई) राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (एनएसआईसी) पिछले सात दशकों से अधिक समय से देश भर में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र के संवर्धन एवं विकास में संलग्न है। भारत सरकार के लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय ने अधिसूचना संख्या के-01/26/2024-एसएमई दिनांक 26.02.2026 के माध्यम से एनएसआईसी को अनुसूची 'बी' से अनुसूची 'ए' श्रेणी के सीपीएसई में उन्नत किया है।
एनएसआईसी कौशल विकास, क्षमता निर्माण, लागत प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार, विपणन सहायता, ऋण सुविधा, इक्विटी निवेश के माध्यम से विकास पूंजी आदि जैसे विभिन्न समाधानों द्वारा लघु एवं मध्यम उद्यमों को लगातार सहयोग प्रदान करता है। एनएसआईसी भारत सरकार के कई महत्वाकांक्षी कार्यक्रमों का कार्यान्वयन भागीदार भी है। अनुसूची 'ए' की मान्यता से एनएसआईसी की प्रबंधन, संचालन और वित्तीय क्षमताओं पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, जिससे लघु एवं मध्यम उद्यमों को मिलने वाला इसका समर्थन और भी मजबूत होगा। वर्ष 2024-25 के लिए एनएसआईसी को डीपीई से उत्कृष्ट रेटिंग प्राप्त हुई है, जो वर्षों से एनएसआईसी टीम के निरंतर अथक प्रयासों का प्रमाण है।
***
पीके/केसी/जेके/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 2233222)
आगंतुक पटल : 132