इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने डिजिलॉकर के नियामक ढांचे के सामंजस्य के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया; पैनल डिजिटल लॉकर नियमों की समीक्षा करेगा और भविष्य की कार्ययोजना तैयार करेगा

प्रविष्टि तिथि: 24 FEB 2026 8:02PM by PIB Delhi

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने डिजिटल लॉकर के लिए नियामक ढांचे के सामंजस्य के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। समिति के कार्यक्षेत्र में वर्तमान तकनीकी और कानूनी परिदृश्य के अनुरूप डिजिटल लॉकर नियमों की विधायी समीक्षा करना और एंटिटी लॉकर, इकोसिस्टम विस्तार और डिजिटल लॉकर प्रणाली के व्यावसायीकरण के लिए भविष्य की रूपरेखा तैयार करना शामिल है।

समिति की अध्यक्षता इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के पूर्व सचिव श्री अजय साहनी कर रहे हैं और इसमें कानूनी विशेषज्ञ, तकनीकी विशेषज्ञ और उद्योग प्रतिनिधि सदस्य हैं।

समिति की प्रारंभिक बैठक 24 फरवरी, 2026 को नई दिल्ली में सीजीओ कॉम्प्लेक्स के इलेक्ट्रॉनिक्स निकेतन में हुई। बैठक में समिति के सदस्यों ने नागरिकों के लिए जीवन की सुगमता और संगठनों के लिए व्यापार करने की सुगमता को बढ़ावा देकर विकसित भारत के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में डिजिटल लॉकर इकोसिस्टम की भूमिका और दृष्टिकोण पर विचार-विमर्श किया।

***

पीके/केसी/एमकेएस/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2232399) आगंतुक पटल : 75
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English