इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय
एआई प्रभाव शिखर सम्मेलन 2026
19 फरवरी 2026 के लिए सामान्य परामर्श: भारत एआई प्रभाव शिखर सम्मेलन 2026
भारत मंडपम एक्सपो एरीना: पंजीकृत प्रतिनिधियों/एक्सपो प्रतिनिधियों के लिए बंद
भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर: केवल आमंत्रण द्वारा प्रवेश
प्रविष्टि तिथि:
18 FEB 2026 6:42PM by PIB Delhi
19 फरवरी 2026 को पंजीकृत प्रतिनिधियों के लिए शिखर सम्मेलन स्थलों पर निम्नलिखित समयावधि लागू होंगी:
· भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर: केवल आमंत्रण द्वारा प्रवेश।
· भारत मंडपम एक्सपो एरीना: पंजीकृत प्रतिनिधियों/एक्सपो प्रतिनिधियों के लिए बंद।
भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर के लिए:
· आमंत्रित व्यक्ति, जिनके पास उद्घाटन समारोह के लिए केवल मान्य बैज हैं, अपने बैज को दिखाने के बाद 6:00 बजे प्रातः से गेट नंबर 4 या गेट नंबर 10 से प्रवेश कर सकते हैं और लेवल 3 प्लेनरी हॉल की ओर जा सकते हैं।
· सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर, आमंत्रित व्यक्तियों को समय से पहले आने और अधिकतम 7:30 बजे प्रातः तक गेट से प्रवेश करने की सलाह दी जाती है। बैठने की व्यवस्था, ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर होगी।
· वाहन पास वाले आमंत्रित व्यक्ति गेट नंबर 1 से प्रवेश करेंगे।
· गेट नंबर 5ए का उपयोग आमंत्रित मीडिया द्वारा ड्रॉप ऑफ के लिए 7:30 बजे प्रातः तक और उसके बाद 11 बजे प्रातः तक किया जा सकेगा।
· सम्पूर्ण परिसर में आवागमन के लिए गोल्फ कार की सुविधा उपलब्ध होगी।
· उद्घाटन सत्र के बाद, आमंत्रित व्यक्ति लेवल 3 में अन्य निर्धारित सत्रों में भाग ले सकते हैं, लेवल 3 प्लेनरी हॉल से निकलकर फूड कोर्ट या एआई इम्पैक्ट एक्सपो एरीना की ओर जा सकते हैं। स्थानीय पहुँच व्यवस्थाओं और सीटों की उपलब्धता के अनुसार लेवल 3 में पुनः प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
· स्वयं से चलाये जाने वाले वाहनों के लिए निम्नलिखित स्थानों पर सीमित पार्किंग सुविधाएँ उपलब्ध होंगी:
I. पुराना किला पार्किंग - 1.6 किमी
II. चिड़ियाघर पार्किंग स्थल - 3 किमी
III. जेएलएन स्टेडियम पार्किंग - 4.8 किमी
इन स्थानों से भारत मंडपम गेट नंबर 04 तक शटल सेवाएं चलेंगी।
· दिन के दौरान आईटीपीओ क्षेत्र में और इसके आसपास अंतराल-आधारित ट्रैफिक प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।
सभी पंजीकृत प्रतिनिधिगण, जिसमें आमंत्रित व्यक्ति, वक्ता, प्रतिभागी और अन्य हितधारक शामिल हैं, से अनुरोध है कि वे इस संशोधित प्रवेश व्यवस्था को ध्यान में रखें और अपनी आगमन योजना इसी अनुसार बनाएं।
सभी संबंधित व्यक्तियों को सलाह दी जाती है कि वे सुरक्षा और यातायात कर्मियों के साथ पूर्ण सहयोग करें और कार्यक्रम का संचालन सुचारू और सुरक्षित ढंग से सुनिश्चित करने के लिए स्थल पर जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।
जनहित में जारी।
****
पीके / केसी / जेके/डीके
(रिलीज़ आईडी: 2229880)
आगंतुक पटल : 156