प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने सनाए ताकाइची को जापान की प्रतिनिधि सभा के चुनावों में ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 08 FEB 2026 9:34PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सनाए ताकाइची को जापान की प्रतिनिधि सभा के चुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल करने पर बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा है कि भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

प्रधानमंत्री ने आशा जताई कि ताकाइची के कुशल नेतृत्व में भारत और जापान की मित्रता नई ऊंचाइयां हासिल करती रहेगी।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा:

प्रतिनिधि सभा के चुनावों में ऐतिहासिक जीत पर सनाए ताकाइची को हार्दिक बधाई!
हमारी विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

मुझे पूरा विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में हम भारत-जापान की मित्रता को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

@takaichi_sanae

***

पीके/केसी/बीयू/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2225323) आगंतुक पटल : 50
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Assamese , Manipuri , Gujarati , Malayalam