उप राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

उपराष्ट्रपति ने आईसीसी विश्व कप में भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम को जीत पर बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 06 FEB 2026 9:22PM by PIB Delhi

भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने जिम्बाब्वे के हरारे में आईसीसी अंडर-19 विश्व कप ट्रॉफी जीतने पर भारत के युवा चैंपियनों को हार्दिक बधाई दी है।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने इस जीत को एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया, क्योंकि भारत ने रिकॉर्ड छठी बार यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया है।

श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी की रिकॉर्ड तोड़ पारी की विशेष रूप से सराहना की और कप्तान आयुष म्हात्रे और पूरी भारतीय टीम को इस गौरवपूर्ण क्षण के लिए बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।

****

पीके/केसी/पीपी/एम


(रिलीज़ आईडी: 2224829) आगंतुक पटल : 46
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Tamil , English , Marathi , Telugu , Malayalam