प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने मणिपुर के नवनियुक्त मुख्यमंत्री और मंत्रियों को शपथ लेने पर बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 04 FEB 2026 7:50PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री युमनाम खेमचंद सिंह जी को मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने श्रीमती नेमचा किपगेन जी और श्री लोसी दिखो जी को राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर अपनी शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने श्री कोंथौजम गोविंदास सिंह जी और श्री खुराइजम लोकेन सिंह जी को मणिपुर सरकार में मंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।

नए नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए, श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वे मणिपुर के भाइयों और बहनों के लिए विकास और समृद्धि को आगे बढ़ाने की दिशा में पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

“श्री युमनाम खेमचंद सिंह जी को मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बहुत-बहुत बधाई।

मैं श्रीमती नेमचा किपगेन जी और श्री लोसी दिखो जी को राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर, तथा श्री कोंथौजम गोविंदास सिंह जी और श्री खुराइजम लोकेन सिंह जी को मणिपुर सरकार में मंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई देना चाहता हूँ।

मुझे पूरा विश्वास है कि वे मणिपुर के मेरे भाइयों और बहनों के लिए विकास और समृद्धि को आगे बढ़ाने की दिशा में पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे।”

**********

पीके/केसी/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 2223433) आगंतुक पटल : 205
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Gujarati , Tamil , Kannada , Malayalam