वित्त मंत्रालय
फरवरी, 2025 तक भारत सरकार के खातों की मासिक समीक्षा (वित्त वर्ष 2024-25)
Posted On:
28 MAR 2025 4:19PM by PIB Delhi
फरवरी, 2025 (वित्त वर्ष 2024-25) तक भारत सरकार के मासिक खाते को समेकित कर दिया गया है तथा रिपोर्ट प्रकाशित कर दी गई है। मुख्य अंश निम्नलिखित हैं: -
भारत सरकार को फरवरी, 2025 तक कुल प्राप्तियों में ₹25,46,317 करोड़ (संबंधित संशोधित अनुमान 2024-25 का 80.9%) प्राप्त हुए, जिसमें ₹20,15,634 करोड़ कर राजस्व (केंद्र को शुद्ध), ₹4,93,319 करोड़ गैर-कर राजस्व और ₹37,364 करोड़ गैर-ऋण पूंजी प्राप्तियां शामिल हैं। इस अवधि तक भारत सरकार की ओर से करों के हिस्से के हस्तांतरण के तौर पर राज्य सरकारों को ₹11,80,532 करोड़ हस्तांतरित किए गए, जो पिछले वर्ष की तुलना में ₹1,47,099 करोड़ अधिक हैं।
भारत सरकार की ओर से किया गया कुल व्यय ₹38,93,169 करोड़ (संबंधित संशोधित अनुमान 2024-25 का 82.5%) है, जिसमें से ₹30,81,282 करोड़ राजस्व खाते पर और ₹8,11,887 करोड़ पूंजी खाते पर किया गया है। कुल राजस्व व्यय में से ₹9,52,844 करोड़ ब्याज भुगतान के कारण और ₹3,63,005 करोड़ प्रमुख सब्सिडी के कारण हैं।
*****
एमजी/आरपीएम/केसी/एमएम
(Release ID: 2116205)
Visitor Counter : 130