विद्युत मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस 2023 14 दिसंबर,2023 को मनाया जाएगा

राष्ट्रपति राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार, राष्ट्रीय ऊर्जा दक्षता नवोन्‍मेषण पुरस्कार और ऊर्जा संरक्षण पर राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करेंगी

Posted On: 12 DEC 2023 3:16PM by PIB Delhi

ऊर्जा संरक्षण के महत्व पर संदेश फैलाने और ऊर्जा दक्षता एवं संरक्षण में राष्ट्र की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए प्रति वर्ष 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 14 दिसंबर, 2023 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन, में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस 2023 समारोह में भाग लेंगी। इस अवसर पर, राष्ट्रपति उ‍पस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगी और राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2023, राष्‍ट्रीय ऊर्जा दक्षता नवोन्‍मेषण पुरस्कार 2023 और ऊर्जा संरक्षण पर राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता 2023 के विजेताओं को सम्मानित भी करेंगे।

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस और पुरस्कारों का आयोजन भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के तहत ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई), जो भारत में राष्‍ट्रीय ऊर्जा दक्षता और इसके संरक्षण को विनियमित करने और बढ़ावा देने के लिए ऊर्जा संरक्षण अधिनियम 2001 के अनुसार अधिदेशित है, द्वारा किया जा रहा है।

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री आरके सिंह इस अवसर पर संबोधित करेंगे। केंद्रीय विद्युत और भारी उद्योग राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल और विद्युत मंत्रालय के सचिव श्री पंकज अग्रवाल भी उपस्थित रहेंगे।

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2023

ऊर्जा मंत्रालय के मार्गदर्शन में बीईई ऊर्जा दक्षता और इसके संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों से सम्मानित करने के द्वारा ऊर्जा उपभोग को कम करने में औद्योगिक इकाइयों, संस्थानों और प्रतिष्ठानों के प्रयासों को स्‍वीकार करता है और उन्‍हें प्रोत्साहित करता है।

एनईसीए 2023 के लिए आवेदन 9 नवंबर, 2023 तक खुले थे और कुल 516 आवेदन प्राप्त हुए थे । इनमें से 20 प्रथम पुरस्कार, 16 द्वितीय पुरस्कार और 27 मान्‍यता प्रमाणपत्र सहित कुल 63 पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं।

एनईसीए- 2023 के लिए पुरस्कारों की कुल संख्या

प्रथम पुरस्कार

20

दूसरा पुरस्कार

16

मान्‍यता प्रमाणपत्र (सीओएम)

27

 

राष्ट्रीय ऊर्जा दक्षता नवोन्‍मेषण पुरस्कार (एनईईआईए) 2023

ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में भारत के उत्कृष्ट कार्यों और नवोन्‍मेषी विचारों को सम्‍मानित करने के लिए एनईईआईए की शुरुआत वर्ष 2021 में की गई थी। एनईईआईए 2023 के लिए विभिन्न श्रेणियों अर्थात् श्रेणी क: उद्योग, भवन और परिवहन तथा श्रेणी ख: ​​छात्र और रिसर्च स्‍कॉलर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

पुरस्कारों का मूल्यांकन प्रतिकृति, सामर्थ्य, विश्वसनीयता, ऊर्जा बचत पर प्रभाव और पर्यावरण तथा स्थिरता पर प्रभाव के आधार पर किया जाता है।

एनईईआईए 2023 के लिए आवेदन 9 नवंबर, 2023 तक खुले थे और कुल 187 आवेदन प्राप्त हुए थे। इसमें से 1 प्रथम पुरस्कार, 1 द्वितीय पुरस्कार और 6 मान्‍यता प्रमाणपत्र सहित कुल 8 पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं।

एनईईआईए 2023 के लिए पुरस्कारों की कुल संख्या

प्रथम पुरस्कार

1

दूसरा पुरस्कार

1

मान्‍यता प्रमाणपत्र (सीओआर)

6

राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता 2023

ऊर्जा के संरक्षण और कुशल उपयोग की दिशा में समाज में निरंतर बदलाव लाने के लिए, ऊर्जा मंत्रालय 2005 से ऊर्जा संरक्षण पर राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन करता रहा है। यह प्रतियोगिता तीन चरणों में अर्थात् स्कूल, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाती है। चित्रकला प्रतियोगिता ग्रुप '' के ​​तहत 5वीं, 6वीं और 7वीं कक्षा के छात्रों के लिए और ग्रुप 'बी' के तहत 8वीं, 9वीं और 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए आयोजित की जा रही है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता

ग्रुप ए (5वीं, 6वीं और 7वीं कक्षा)

ग्रुप बी (8वीं, 9वीं और 10वीं कक्षा)

पुरस्कार*
(प्रत्येक श्रेणी में)

राज्य/संघशासित प्रदेश स्तरीय पुरस्कार

राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार

समूह अ'

ग्रुप 'बी'

समूह अ'

ग्रुप 'बी'

प्रथम पुरस्कार/स्वर्ण पदक (01 नंबर)

50,000/- रुपए

50,000/- रुपए

1,00,000/- रुपए

1,00,000/- रुपए

द्वितीय पुरस्कार/रजत पदक (01 नंबर)

30,000/- रुपए

30,000/- रुपए

50,000/- रुपए.

50,000/- रुपए

तृतीय पुरस्कार/कांस्य पदक (01 नंबर)

20,000/- रुपए

20,000/- रुपए

30,000/- रुपए

30,000/- रुपए

प्रशंसा पुरस्कार (10 संख्या)

7,500/- रुपए

7,500/- रुपए

15,000/- रुपए

15,000/- रुपए

*विजेताओं को लैपटॉप/टैबलेट से भी पुरस्कृत किया जाएगा और उन्‍हें भारत के भीतर अध्ययन दौरे का अवसर भी मिलेगा।

 

बीईई के बारे में

भारत सरकार ने ऊर्जा संरक्षण अधिनियम, 2001 के प्रावधानों के तहत 1 मार्च, 2002 को ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) की स्थापना की। ऊर्जा दक्षता ब्यूरो का मिशन भारतीय अर्थव्यवस्था की ऊर्जा गहनता को कम करने के प्राथमिक उद्देश्य के साथ ऊर्जा संरक्षण अधिनियम, 2001 के समग्र ढांचे के भीतर स्व-नियमन और बाजार सिद्धांतों पर बल देने के साथ नीतियों और कार्य नीतियों को विकसित करने में सहायता करना है। बीईई नामित उपभोक्ताओं, नामित एजेंसियों और अन्य संगठनों के साथ समन्वय करता है और ऊर्जा संरक्षण अधिनियम के तहत उसे सौंपे गए कार्यों को निष्‍पादित करने में विद्यमान संसाधनों और अवसंरचना को स्‍वीकार करता है, उसकी पहचान करता है और उनका उपयोग करता है। ऊर्जा संरक्षण अधिनियम में विनियामक और प्रचार संबंधी कार्यों का प्रावधान किया गया है।

***

एमजी/एआर/एसकेजे/एमपी



(Release ID: 1985490) Visitor Counter : 1566