उप राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

उपराष्ट्रपति ने राम नवमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 09 APR 2022 7:00PM by PIB Delhi

उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडु ने राम नवमी के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है।

उनका पूरा संदेश इस प्रकार है-

मैं भगवान राम के जन्मदिवस के रूप में मनाए जाने वाले राम नवमी के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

भारतीय परम्परा के अनुसार, भगवान श्रीराम भलाई, साहस और करुणा की प्रतिमूर्ति हैं। उनका जीवन सत्य, न्याय, बड़ों के प्रति सम्मान और समस्त मानव जाति के प्रति प्रेम का पर्याय है। मर्यादा पुरुषोत्तमभगवान श्रीराम एक आदर्श राजा, एक आज्ञाकारी पुत्र, एक स्नेही भाई और सही मायनों में एक प्रेरणास्त्रोत के रूप में श्रद्धेय हैं। भगवान श्रीराम का जीवन हमें उनके महान आदर्शों तथा उच्च नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित करता है।

मेरी कामना है कि राम नवमी का यह पर्व हमारे जीवन में शांति एवं खुशहाली लाए और भगवान श्रीराम द्वारा अपनाए गए शाश्वत मूल्यों से हमें आलोकित करे।

****

एमजी/एएम/एसके

 


(रिलीज़ आईडी: 1815285) आगंतुक पटल : 378
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Punjabi , Tamil