PIB Headquarters
कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन
प्रविष्टि तिथि:
22 MAR 2022 5:08PM by PIB Delhi
- राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान में अब तक टीके की 181.56 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं
- वर्तमान में 23,913 सक्रिय मामले
- वर्तमान सक्रिय मामले 0.06 प्रतिशत
- संक्रमण से मुक्त होने की दर 98.74 प्रतिशत
- बीते 24 घंटे में 2,741 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए, देश में संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या बढ़ कर 4,24,70,515 हुई
- बीते 24 घंटे में देश में 1,581 नये मामले दर्ज किये गए
- दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.28 प्रतिशत
- साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 0.39 प्रतिशत
- अब तक कुल 78.36 करोड़ जांच की गयी, बीते 24 घंटे में 5,68,471 जांच की गई
|
#Unite2FightCorona #IndiaFightsCorona
PRESS INFORMATION BUREAU
MINISTRY OF INFORMATION & BROADCASTING
GOVERNMENT OF INDIA
******
कोविड-19 अपडेट
राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 181.56 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं
12-14 आयु वर्ग में 34 लाख से अधिक खुराकें लगाई गई
भारत में कोरोना के सक्रिय मामले आज कम होकर 23,913 रह गए, कुल पॉजिटिव मामलों के सिर्फ 0.06 प्रतिशत
पिछले 24 घंटों में 1,581 नए मामले सामने आए
स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.74 प्रतिशत
साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 0.39 प्रतिशत है
भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 181.56 करोड़ (1,81,56,01,944) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,14,38,677 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।
12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 34 लाख (34,19,633) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है।
आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:
|
स्वास्थ्य कर्मी
|
पहली खुराक
|
10403113
|
|
दूसरी खुराक
|
9991704
|
| |
प्रीकॉशन खुराक
|
4369373
|
|
अग्रिम पंक्ति के कर्मी
|
पहली खुराक
|
18412260
|
|
दूसरी खुराक
|
17490858
|
| |
प्रीकॉशन खुराक
|
6684262
|
|
12-14 वर्ष आयु वर्ग
|
पहली खुराक
|
3419633
|
|
15-18 वर्ष आयु वर्ग
|
पहली खुराक
|
56294499
|
| |
दूसरी खुराक
|
35814910
|
|
18-44 वर्ष आयु वर्ग
|
पहली खुराक
|
553873437
|
|
दूसरी खुराक
|
460202340
|
|
45-59 वर्ष आयु वर्ग
|
पहली खुराक
|
202626402
|
|
दूसरी खुराक
|
183959784
|
|
60 वर्ष से अधिक
|
पहली खुराक
|
126652374
|
|
दूसरी खुराक
|
114583223
|
| |
प्रीकॉशन खुराक
|
10823772
|
|
प्रीकॉशन खुराक
|
|
2,18,77,407
|
|
कुल
|
1,81,56,01,944
|
लगातार गिरावट दर्ज करते हुए भारत में सक्रिय मामले आज कम होकर 23,913 रह गए। सक्रिय मामले कुल मामलों के 0.06 प्रतिशत हैं।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.74 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 2,741 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,24,70,515 हो गई है।

बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,581 नए मामले सामने आएं।

पिछले 24 घंटों में कुल 5,68,471 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 78.36 करोड़ से अधिक (78,36,13,628) जांच की गई हैं।
साप्ताहिक और दैनिक पुष्टि वाले मामलों की दर में भी लगातार गिरावट दर्ज की गई हैर। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.39 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर भी 0.28 प्रतिशत है।

जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1807978
राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्धता पर अपडेट
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 183.62 करोड़ से अधिक टीके प्रदान किये गए
राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 17.02 करोड़ से अधिक शेष व अप्रयुक्त टीके मौजूद
केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा विस्तृत करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण 16 जनवरी 2021 को शुरू हुआ। कोविड-19 के टीके को सभी के लिए उपलब्ध कराने के लिए नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को अधिक बेहतर बनाया जा सके।
देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।
|
|
|
|
वैक्सीन की खुराकें
|
(22 मार्च, 2022 तक)
|
|
|
|
|
अब तक हुई आपूर्ति
|
1,83,62,27,980
|
|
शेष टीके
|
17,02,22,816
|
|
|
|
केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार खरीद माध्यमों से टीके की 183.62 करोड़ से अधिक (1,83,62,27,980) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं।
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी कोविड-19 टीके की 17.02 करोड़ से अधिक (17,02,22,816) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्ध है, जिन्हें लगाया जाना शेष है।
जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1807980
वैक्सीन निर्माताओं द्वारा अत्यधिक कीमत वसूले जाने के संबंध में
कोवैक्सीन और कोविशील्ड दो अलग-अलग प्रकार के कोविड-19 वैक्सीन हैं और उनकी निर्माण प्रक्रिया भी अलग-अलग है। भारत सरकार द्वारा खरीद के लिए टीके की कीमत पर नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप ऑन वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन फॉर कोविड-19 (एनईजीवीएसी) और इसके उपसमूहों द्वारा वैक्सीन निर्माताओं के साथ विस्तृत विचार-विमर्श शामिल है। राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के तहत, कोविड-19 वैक्सीन सरकारी कोविड-19 टीकाकरण केंद्रों में सभी पात्र लाभार्थियों को उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति के बावजूद मुफ्त में उपलब्ध है।
वैक्सीन निर्माता निजी अस्पतालों द्वारा खरीद के लिए वैक्सीन की कीमत तय करने के लिए स्वतंत्र हैं, जिसे पारदर्शी तरीके से घोषित किया जाना है। हालांकि, भारत सरकार ने निजी कोविड-19 टीकाकरण केंद्रों में वैक्सीन लगाने के लिए वैक्सीन की कीमत से अधिक प्रति खुराक 150 रुपये का अधिकतम सेवा शुल्क निर्धारित किया है। राज्य सरकारों को सलाह दी गई है कि वे निजी अस्पतालों में वसूले जाने वाले मूल्य की निगरानी करें।
जानकारी के लिये: https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1808229
ट्वीट लिंक
******
एमजी/एएम/डीवी
(रिलीज़ आईडी: 1808379)
आगंतुक पटल : 346