पर्यटन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

पर्यटन मंत्रालय ने पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए स्वदेश दर्शन योजना के तहत विषयगत पर्यटन सर्किट विकसित किए हैं: श्री जी. किशन रेड्डी

प्रविष्टि तिथि: 21 MAR 2022 4:37PM by PIB Delhi

पर्यटन मंत्रालय ने देश में विरासत स्थलों सहित विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों को आकर्षित करने और उनकी संख्‍या बढ़ाने के लिए निम्नलिखित कदम उठाए हैं -

• पर्यटन मंत्रालय ने स्वदेश दर्शन योजना के तहत विषयगत पर्यटक सर्किट विकसित किए हैं। योजना के तहत विकास के लिए विरासत सर्किट को एक विषयगत सर्किट के रूप में पहचान की गई है।

• राष्ट्रीय तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक मिशन और विरासत संवर्धन अभियान (प्रशाद) योजना के तहत धार्मिक और विरासत स्थलों पर एकीकृत पर्यटन बुनियादी ढांचे का विकास किया गया है।

• एडॉप्ट ए हेरिटेज कार्यक्रम के तहत पर्यटन स्थलों, विरासत स्थलों और स्मारकों को पर्यटन के अनुकूल बनाने के लिए पर्यटन सुविधाओं का विकास करना।

• अतुल्य भारत ब्रांड लाइन के तहत विभिन्न पर्यटन स्थलों और उत्पादों सहित भारत को एक समग्र गंतव्य के रूप में बढ़ावा देना।

• नागरिकों के बीच भारत के कम ज्ञात स्थलों और विरासत स्थलों सहित विभिन्न पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनवरी 2020 में देखो अपना देश पहल शुरू की गई है।

• घरेलू और विदेशी भारतीय पर्यटन कार्यालय विभिन्न प्रचार और विपणन गतिविधियों/आयोजनों के माध्‍यम से पर्यटन स्थलों और विरासत स्थलों को बढ़ावा देते हैं।

यह जानकारी पर्यटन मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

*.*.*.

एमजी/एएम/आईपीएस/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1807755) आगंतुक पटल : 552
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Punjabi