पर्यटन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

पर्यटन मंत्रालय ने स्वदेश दर्शन योजना के तहत 'बौद्ध’ विषयवस्तु सहित 13 विषयगत सर्किटों के लिए 76 परियोजनाओं को मंजूरी दी है: श्री जी. किशन रेड्डी

प्रविष्टि तिथि: 14 MAR 2022 4:37PM by PIB Delhi

पर्यटन का विकास मुख्य रूप से राज्य सरकारों/केंद्रशासित प्रदेश के प्रशासन की जिम्मेदारी है। हालांकि, पर्यटन मंत्रालय ने स्वदेश दर्शन योजना के तहत, इसे शुरू किए जाने के बाद से देश में पर्यटन संबंधी बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 'बौद्ध' विषयवस्तु सहित 13 विषयगत सर्किटों के लिए 76 परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत राज्य सरकारों/केंद्रशासित प्रदेश के प्रशासन के साथ परामर्श करके परियोजनाओं को विकास के लिए चिह्नित किया गया था। इसके अलावा धनराशि की उपलब्धता, उपयुक्त विस्तृत परियोजना रिपोर्ट जमा करने, योजना के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करने और पहले जारी की गई निधियों के उपयोग आदि के आधार पर परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।   

यह जानकारी पर्यटन मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी है।

*******

एमजी/एएम/एचकेपी/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1805882) आगंतुक पटल : 466
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Punjabi , Tamil , Telugu