Culture & Tourism
वेव्स कल्चरल्स एंड कॉन्सर्ट्स
कला, संगीत और नवाचार के माध्यम से भारत की विरासत और वैश्विक एकता का प्रदर्शन
Posted On:
30 APR 2025 1:21PM
- वेव्स कल्चरल्स एंड कॉन्सर्ट्स देश के कोने-कोने के नृत्य, लोकसंगीत और मार्शल आर्ट सरीखी शास्त्रीय कलाओं के साथ भारत की विरासत प्रदर्शित करता है।
- किंग और एलन वॉकर जैसे सहयोगों, श्रीलंका, मेक्सिको, मिस्र, इंडोनेशिया और मलेशिया जैसे देशों की प्रस्तुतियों तथा नवोन्मेषी प्रस्तुति के लिए धारावी ड्रीम प्रोजेक्ट की दक्षिण कोरिया के बीटपेला हाउस के साथ संबद्धता के जरिए वैश्विक एकता की झलक दिखाता है।
- लाइव मनोरंजन अर्थव्यवस्था पर व्हाइट पेपर लॉन्च होना इसके परिवर्तनकारी सामर्थ्य को प्रदर्शित करता है।
- सांस्कृतिक हस्तियों और नवोन्मेषकों के साथ दिलचस्प वार्तालाप विचारों और रचनात्मकता के वैश्विक आदान-प्रदान को समृद्ध करता है ।
- वेव्स प्राचीन परम्पराओं को आधुनिक समावेशिता के साथ जोड़ते हुए भारत के वैश्विक सांस्कृतिक प्रभाव को बढ़ावा देता है।
मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर (जेडब्ल्यूसीसी) में 1 से 4 मई तक आयोजित हो रहा वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) 2025 मीडिया और मनोरंजन के क्षेत्र में वैश्विक संवाद के एक मंच का कार्य करेगा। वेव्स 2025 में “कनेक्टिंग क्रिएटर्स, कनेक्टिंग कंट्रीज” की भावना को दर्शाते हुए सत्रों और प्रस्तुतियों के साथ-साथ वेव्स कल्चरल्स एंड कॉन्सर्ट्स का आयोजन किया जाएगा। यह एक ऐसा अवसर उपलब्ध कराता है, जहाँ परंपराएँ नवाचार से संबद्ध होती हैं तथा राष्ट्र कला की साझा भाषा के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़ते हैं।
चार दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में दर्शकों को एक ऐसी मनोरम यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा, जिसमें शास्त्रीय प्रतिभा से लेकर साहसिक, समकालीन प्रयोग, कालातीत परंपराओं से लेकर अत्याधुनिक प्रस्तुतियाँ शामिल होंगी। भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय कलाकार मुंबई के कुछ बेहतरीन स्थानों पर प्रस्तुतियाँ देंगे, जिससे हर मंच संस्कृतियों, रचनात्मकता और नए दृष्टिकोणों के मिलन स्थल में बदल जाएगा। वेव्स कल्चरल एंड कॉन्सर्ट्स वह जगह है, जहाँ सहयोग की भावना को सबसे मुखर और सबसे गौरवमय स्वर मिलता है।
भारत की सांस्कृतिक विरासत का जीवंत गीत
वेव्स कल्चरल एंड कॉन्सर्ट्स संगीत, नृत्य और कहानी कहने के जीवंत मिश्रण के जरिए तथा कथक जैसे शास्त्रीय नृत्य, लोक जीवन शक्ति और कलरिपयट्टू जैसे मार्शल फॉर्म प्रस्तुत करते हुए भारत की भावना को प्रतिष्ठित करता है। एम.एम. कीरवानी के नेतृत्व में एक भव्य ऑर्केस्ट्रा की प्रस्तुति होगी, जिसमें श्रेया घोषाल, शंकर महादेवन और अन्य शामिल होंगे, जो ‘वेव्स ऑफ इंडिया’ एल्बम का शुभारंभ प्रस्तुत करेंगे। शरद केलकर के नेतृत्व में संकल्प: द रिजॉल्व जैसी प्रस्तुतियाँ वैदिक परंपराओं का आधुनिक सिनेमा के साथ मेल कराती हैं, जबकि टेटसो सिस्टर्स और ए.आर. रहमान की झाला जैसी क्षेत्रीय कृतियाँ विविधता को हाईलाइट करती हैं। अनुपम खेर द्वारा क्यूरेट किया गया डांस म्यूज़िकल, दृष्टिबाधित बच्चों द्वारा समावेशी प्रस्तुति तथा वाह उस्ताद और ईडीएम चैलेंज जैसे ‘क्रिएट इन इंडिया’ चैलेंजिस वैश्विक नवाचार को प्रेरित करते हुए विरासत को संरक्षित करने वाली भारत की रचनात्मकता को दर्शाते हैं।
प्राकृतिक शक्ति और अनुशासन को दर्शाते केरल के कलरिपयट्टू और महाराष्ट्र के दंडपट्टा जैसे मार्शल नृत्य रूप विशेष रूप से विस्मयकारी होंगे। योद्धा की भावना से ओतप्रोत ये प्रस्तुतियाँ भारत की ताकत और सुदृढ़ता, उनके गतिशील आंदोलनों की गौरवशाली विरासत को प्रदर्शित करेंगी, जो देश की अटूट ताकत का प्रमाण हैं।
कला और एकता का वैश्विक सम्मिलन
वेव्स समिट 2025 “कनेक्टिंग क्रिएटर्स, कनेक्टिंग कंट्रीज” थीम के तहत, मुंबई में किंग और एलन वॉकर जैसे सहयोगों के साथ कलाकारों को तथा धारावी ड्रीम प्रोजेक्ट को बीटपेला हाउस के साथ एकजुट करता है । श्रीलंका के राजसी वेस डांस, मिस्र के मंत्रमुग्ध करने वाले अल-तनौरा, मलेशिया के लयबद्ध जैपिन, मेक्सिको की भावपूर्ण धुन और इंडोनेशिया के जटिल बाली नृत्य जैसे प्रदर्शन सद्भाव में एक साथ लाई गई सांस्कृतिक समृद्धि की दुनिया को प्रदर्शित करते हैं।
आधुनिक लय के माध्यम से परंपराओं की पुनर्कल्पना करके और अंतर-सांस्कृतिक संवादों को बढ़ावा देकर, वेव्स भारत के वैश्विक सांस्कृतिक प्रभाव को मजबूत बनाता है। यह अपनी विविध कथाओं को दुनिया के सांस्कृतिक ताने-बाने में बुनता है तथा नवोन्मेषी, सीमाओं से परे कला के माध्यम से एकता को बढ़ावा देता है।
जीवंत स्वर : परंपरा और नवाचार को जोड़ने वाले पैनल
वेव्स 2025 पैनल भारतीय संगीत और लाइव एंटरटेनमेंट के क्रमिक विकास की पड़ताल करते हैं। रोशन अब्बास के नेतृत्व में स्पॉटिफाई हाउस सत्र, जिसमें डॉ. एल सुब्रमण्यम, कविता कृष्णमूर्ति और अन्य बॉलीवुड में शास्त्रीय संगीत की भूमिका की जांच करते हैं, जबकि प्रसून जोशी और पापोन के साथ एक अन्य सत्र आधुनिक हिट में सूफी, लोक और ग़ज़ल प्रभावों का गौरव बताता है। महेश भूपति और अन्य के साथ दीपक चौधरी द्वारा संचालित द न्यू फेस ऑफ एंटरटेनमेंट पैनल लाइव इवेंट के पुनरुत्थान के बारे में चर्चा करता है और भारत की लाइव मनोरंजन अर्थव्यवस्था पर व्हाइट पेपर के लॉन्च की विशेषता बताता है। ये चर्चाएँ भारत के वैश्विक नेतृत्व को मजबूती प्रदान करने के लिए परंपरा को प्रौद्योगिकी के साथ मिलाते हुए, क्रिएटर अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाती हैं।
वेव्स कल्चरल एंड कॉन्सर्ट्स भारत की समृद्ध विरासत और आधुनिक विकास को प्रदर्शित करता है, जिसमें उसके लचीलेपन और विविधता को रेखांकित करने के लिए पारंपरिक और समकालीन कला का मिश्रण किया गया है। वैश्विक सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देकर, यह भारत को सांस्कृतिक संवाद में अग्रणी बनाता है, नवाचार को प्रेरित करता है और दुनिया भर में इसकी सांस्कृतिक गाथा का प्रतिध्वनित होना सुनिश्चित करता है।
पीडीएफ देखने के लिए यहां क्लिक कीजिए।
****
एमजी/आरपीएम/केसी/आरके
(Features ID: 154364)
आगंतुक पटल : 177
Provide suggestions / comments