57th International Film Festival of India 2026
20 – 28 Nov 2026

प्रसार भारती ने इफ़्फी (आईएफएफआई) 57 में भारतीय कथा-कथन की नई प्रतिभाओं को खोजने के लिए ‘पेज से पिच तक’ की शुरुआत की


उद्घाटन दिवस पर दस प्रतिभागियों ने प्रतिष्ठित निर्णायक मंडल के समक्ष अपनी मौलिक पटकथाएं प्रस्तुत कीं; विजेताओं की घोषणा 24 नवंबर को की जाएगी

प्रविष्टि तिथि: 21 NOV 2026 8:34PMby PIB Delhiरिलीज़ आईडी: 2339769Views: 13

प्रसार भारती ने आज 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ़्फी) के हिस्से के रूप में पणजी स्थित कला अकादमी में अपनी पहली पटकथा प्रस्तुति प्रयोगशाला ‘पेज से पिच तक’ का उद्घाटन किया। प्रसार भारती के अध्यक्ष पद्मश्री प्रसून जोशी की परिकल्पना पर आधारित इस पहल को एक वार्षिक राष्ट्रीय मंच के रूप में विकसित करने की योजना है, जहां देशभर के उभरते लेखक फीचर फिल्मों, वृत्तचित्रों और लघु फिल्मों की श्रेणियों में दस भारतीय भाषाओं में अपनी मौलिक पटकथाएं प्रस्तुत कर सकेंगे।

इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री प्रसून जोशी ने व्यक्तिगत अनुभवों और सांस्कृतिक दृष्टिकोणों पर आधारित प्रामाणिक कथा-कथन के महत्त्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रसार भारती विशिष्ट आवाजों को प्रोत्साहित करने और देश के विभिन्न हिस्सों से उभरने वाली कहानियों को मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भारत के प्रत्येक क्षेत्र और लोक परंपरा की अपनी विशिष्ट कथाएं हैं, जिन्हें वहां की मूल संस्कृति की समझ के माध्यम से ही सही मायने में कहा और समझा जा सकता है।

दूरदर्शन की महानिदेशक सुश्री रीना सोनवाल कौली ने स्वागत भाषण दिया और भारत की भाषाई एवं रचनात्मक विविधता को प्रदर्शित करने में इस पहल की भूमिका को रेखांकित किया।

पटकथा प्रस्तुति सत्रों में दस प्रतिभागी निर्णायक मंडल के समक्ष अपनी मौलिक पटकथाएं प्रस्तुत कर रहे हैं। इस प्रतिष्ठित निर्णायक मंडल में पद्मश्री मनोज जोशी, अभिनेता एवं सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त करने वाले कलाकार; संदीप बालकृष्ण, भारतीय इतिहास, संस्कृति और साहित्य के लेखक, संपादक एवं स्वतंत्र शोधकर्ता; श्री नारायण सिंह, टॉयलेट: एक प्रेम कथा  और बत्ती गुल मीटर चालू  के लिए जाने जाने वाले फिल्म निर्माता एवं संपादक; तथा अनंत विजय, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित पत्रकार, लेखक एवं फिल्म समीक्षक और एफटीआईआई, पुणे की शासी परिषद के उपाध्यक्ष शामिल हैं।

उद्घाटन समारोह में प्रेस सूचना ब्यूरो के प्रधान महानिदेशक श्री धीरेंद्र ओझा; भारत के प्रेस रजिस्ट्रार जनरल (पीआरजीआई) एवं प्रधान महानिदेशक श्री योगेश कुमार बावेजा; तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव (प्रसारण एवं प्रशासन) श्री पृथुल कुमार उपस्थित रहे।

पटकथा प्रस्तुति प्रयोगशाला का आयोजन 21 से 23 नवंबर, 2026 तक किया जा रहा है। इस वार्षिक पहल के माध्यम से प्रसार भारती का उद्देश्य उभरते लेखकों को फिल्म उद्योग के पेशेवरों से जोड़ना और उनकी मौलिक अवधारणाओं को फीचर फिल्मों, वृत्तचित्रों तथा लघु फिल्मों के रूप में विकसित करने के अवसर प्रदान करना है।

‘पेज से पिच तक’ के विजेताओं की घोषणा 24 नवंबर, 2026 को की जाएगी।

आईएफएफआईलॉयड यहां पढ़ें:

https://www.pib.gov.in/iffi/57/iffiLoid.aspx?yr=2026&lang=1&reg=48

* * *

पीके/केसी/आरटी/पीके/डीए


Great films resonate through passionate voices. Share your love for cinema with #IFFI2026 and #StoriesWithoutBorders. Tag us @pibindia on Instagram and @PIB_India on X, and we will help amplify your festival moments!

For accredited journalists, critics, bloggers, and vloggers seeking 1-on-1 interviews with filmmakers and festival juries, write to us at:
iffi.mediadesk@pib.gov.in with the subject line: Take One with PIB.


Official Release ID: 2339769
•
Media Centre: Goa
•
Festival Dates: Nov 20 – 28, 2026