कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

डॉ. राजेश शर्मा ने एनसीवीईटी  में कार्यकारी सदस्य के रूप में कार्यभार संभाला

प्रविष्टि तिथि: 17 NOV 2026 6:55PM by PIB Delhi

डॉ. राजेश शर्मा ने भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीईटी) में कार्यकारी सदस्य के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/image001_20261117185628_c50c09.jpg

 डॉ. शर्मा भारतीय दूरसंचार सेवा (आई टी एस ) के अधिकारी हैं। उन्होंने भारत सरकार में दूरसंचार विभाग विदेश मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत संचार निगम लिमिटेड , सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी- डी ओ टी ) और टेलीकॉम इंजीनियरिंग सेंटर (टी ई सी ) में विभिन्न वरिष्ठ पदों पर कार्य किया है।

एनसीवीईटी में आने से पहले वे टेलीकॉम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (टी सी ओ ई ) इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सी ई ओ ) के रूप में कार्यरत थे।

डॉ. शर्मा को सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आई सी  टी ), नवाचार एवं क्षमता निर्माण, कई नीति, बौद्धिक संपदा तथा अकादमिक क्षेत्र में नेतृत्वकारी पदों पर 35 वर्षों से अधिक का समृद्ध पेशेवर अनुभव प्राप्त है।

***

पीके/केसी/आरटी/एनकेएस/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2337618) आगंतुक पटल : 69
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil