प्रविष्टि तिथि:
13 NOV 2026 7:50PM by PIB Delhi

ऑनलाइन ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत क्विज़’ को बड़ा ही प्रोत्साहनपूर्ण जवाब मिल रहा है। 13 नवंबर 2026 तक इसमें कुल 28,876 नागरिकों ने भाग लिया है। यह बढ़ती भागीदारी विशेष रूप से युवाओं में नशा मुक्त भारत बनाने के सामूहिक प्रयास में बढ़ती जन-भागीदारी को दर्शाती है।
यह क्विज़ 26 अक्टूबर 2026 को नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) के अंतर्गत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा लॉन्च किया गया था। इसका उद्देश्य मद्य पदार्थ सेवन के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और नागरिकों—विशेषकर युवाओं—को नशा मुक्त भारत बनाने में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करना है।

माई भारत क्विज़ क्यूआर कोड
मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह क्विज़ 26 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है और यह सभी नागरिकों के लिए खुला है।
उन्होंने कहा कि इच्छुक प्रतिभागी माई भारत पोर्टल के माध्यम से क्विज़ तक पहुँच सकते हैं और इस राष्ट्रव्यापी जागरूकता पहल में भाग ले सकते हैं।
अधिकारी ने कहा कि इच्छुक नागरिक भागीदारी लिंक https://mybharat.gov.in/quizzes/yuva/detail/Url9dlIwCinQVSf8lwPB9w/ पर क्लिक कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 2020 को लॉन्च किया गया नशा मुक्त भारत अभियान, निवारक शिक्षा, जागरूकता, उपचार, पुनर्वास और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से नशे की माँग कम करने के प्रयासों को मजबूत करना चाहता है।
एनएमबीए मोबाइल ऐप
शुरुआत में देश के 272 संवेदनशील जिलों में लॉन्च किया गया यह अभियान अब देश के सभी जिलों तक विस्तारित हो चुका है।
अधिकारी ने बताया कि यह अभियान 35.89 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुँच चुका है, जिनमें 14.36 करोड़ युवा और 11.34 करोड़ महिलाएँ शामिल हैं। यह इसकी देशव्यापी जागरूकता और जन-संपर्क पहलों का प्रतिबिंब है।

नशा मुक्ति मित्र पंजीकरण क्यूआर कोड
अभियान के अंतर्गत शैक्षणिक संस्थानों में 33.57 लाख से अधिक गतिविधियाँ आयोजित की गई हैं, जबकि देशभर में कार्यरत 755 से अधिक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग (DoSJE)-समर्थित नशा मुक्ति केंद्रों के माध्यम से 39.91 लाख व्यक्तियों का उपचार और पुनर्वास हुआ है।
नशा मुक्त कुल शपथ की संख्या 48.21 लाख से अधिक हो गई है और 2 लाख से अधिक नशा मुक्ति मित्र इसमे पंजीकृत हुए हैं।
अभियान के सातवें वर्ष में प्रवेश करने का उल्लेख करते हुए अधिकारी ने कहा कि चालू क्विज़ पदार्थ सेवन के हानिकारक प्रभावों की समझ बढ़ाने, सूचित निर्णय लेने को प्रोत्साहित करने और युवाओं को जागरूकता एवं रोकथाम के सक्रिय दूत बनने के लिए प्रेरित करने का प्रयास है।
यह पहल नशा मुक्त भारत और विकसित भारत के दृष्टिकोण को सुदृढ़ करती है। इसमें देश के विकास में स्वस्थ व्यक्तियों, परिवारों और समुदायों के महत्व को स्वीकार किया गया है।
अधिकारी ने विवरण देते हुए बताया कि क्विज़ में 20 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) हैं, जिनका उत्तर प्रतिभागियों को 10 मिनट में देना होता है।
क्विज़ सफलतापूर्वक जमा करने वाले प्रत्येक प्रतिभागी के लिए भागीदारी प्रमाणपत्र तैयार किया जाता है।
उन्होंने कहा कि प्रतिभागी क्विज़ पूरा करने के बाद सही उत्तर भी देख सकते हैं, जिससे वे पदार्थ सेवन रोकथाम की अपनी समझ बढ़ा सकते हैं।
इस डिजिटल पहल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिकारी ने कहा कि मंत्रालय सामुदायिक भागीदारी मजबूत करना, जिम्मेदार निर्णयों को प्रोत्साहित करना और नागरिकों—विशेषकर युवाओं—को नशे के खिलाफ आंदोलन में योगदान देने के लिए प्रेरित करना चाहता है।
एनएमबीए ई-शपथ क्यूआर कोड
उन्होंने सभी नागरिकों, विशेषकर युवाओं से 25 नवंबर 2026 से पहले ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत क्विज़’ में भाग लेने और नशा मुक्त भारत के सामूहिक दृष्टिकोण में सक्रिय योगदानकर्ता बनने का आग्रह किया।
***
पीके/केसी/आरटी/एमएम