इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इलेक्ट्रॉनिक्स निकेतन में 'राष्ट्रीय एकता दिवस', 'फिट इंडिया फ्रीडम रन 7.0', 'विशेष अभियान 6' और 'स्वच्छता ही सेवा' का आयोजन किया

प्रविष्टि तिथि: 31 OCT 2026 3:21PM by PIB Delhi

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने 31 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स निकेतन में 'राष्ट्रीय एकता दिवस', 'फिट इंडिया फ्रीडम रन 7.0' के साथ-साथ 'विशेष अभियान 6' और 'स्वच्छता ही सेवा 2026' के समापन कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता, तंदुरुस्ती, स्वच्छता और पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति मंत्रालय की प्रतिबद्धता को दोहराया गया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/image1_20261108152315_e2a0d6.jpg

इस कार्यक्रम में एमईआईटीवाई के अपर सचिव श्री अमितेश कुमार सिन्हा, मंत्रालय और दिल्ली-एनसीआर स्थित इसके संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी, तथा पुरस्कार पाने वाले संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/image3_20261108152347_163499.jpg

कार्यक्रम की शुरुआत 'राष्ट्रीय एकता दिवस' की शपथ के साथ हुई। इसे सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था, जिसमें राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सुरक्षा और सद्भाव बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। साथ ही, संस्थागत कामकाज के एक अहम हिस्से के रूप में स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करने के लिए 'स्वच्छता शपथ' भी दिलाई गई।

इस दौरान एक वीडियो दिखाया गया, जिसमें 'स्वच्छता ही सेवा 2026' और 'विशेष अभियान 6' के तहत एमईआईटीवाई और इसके संगठनों द्वारा की गई गतिविधियों और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। इसमें स्वच्छता, प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन और सरकारी कार्यालयों में लंबित कार्यों को कम करने की दिशा में किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला गया।

स्वच्छता पुरस्कार और 'सफाई मित्रों' का सम्मान

पिछले अभियानों के दौरान स्वच्छता पहलों में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए एमईआईटीवाई के संगठनों को 'स्वच्छता पुरस्कार' प्रदान किए गए। इन पुरस्कारों का निर्णय एक विधिवत गठित समिति द्वारा किए गए भौतिक सत्यापन के आधार पर लिया गया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/image2_20261108152416_db15e6.jpg

ये पुरस्कार निम्नलिखित संगठनों को दिए गए:

  • प्रथम पुरस्कार: प्रगत संगणन विकास केंद्र (सी-डैक)
  • द्वितीय पुरस्कार: सेंटर फॉर मैटेरियल्स फॉर इलेक्ट्रॉनिक्स टेक्नोलॉजी (सी-मेट)
  • तृतीय पुरस्कार: सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई)

पुरस्कार पाने वाले संगठनों के प्रतिनिधियों ने ये पुरस्कार ग्रहण किए। मंत्रालय ने कार्यालय परिसर और उसके आसपास साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखने में 'सफाई मित्रों' के समर्पित योगदान और सेवाओं को मान्यता देते हुए, उन्हें सम्मान-चिह्न देकर सम्मानित किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/image5_20261108152446_db8e94.jpg

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए, एमईआईटीवाई के अपर सचिव, श्री अमितेश कुमार सिन्हा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता, अनुशासन, तंदुरुस्ती और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की दिशा में अपने सामूहिक प्रयासों को जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

फिट इंडिया फ्रीडम रन 7.0

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/image4_20261108152507_c03d81.jpg

इस कार्यक्रम का समापन 'फिट इंडिया फ्रीडम रन 7.0' के साथ हुआ। इसका आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाने और अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच शारीरिक तंदुरुस्ती तथा स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए किया गया था।

यह दौड़ 'इलेक्ट्रॉनिक्स निकेतन' से 'प्रगति विहार हॉस्टल' और वापस 'इलेक्ट्रॉनिक्स निकेतन' तक आयोजित की गई थी। इसका संदेश था - "फिटनेस की डोज़, आधा घंटा रोज़"। इसके माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी दिनचर्या में कम से कम 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस आयोजन में दिल्ली-एनसीआर स्थित एमईआईटीवाई और इसके अंतर्गत आने वाले संगठनों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया; जो राष्ट्रीय एकता, स्वच्छता, तंदुरुस्ती और सामूहिक जिम्मेदारी के प्रति मंत्रालय की प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करता है।

इन पहलों के माध्यम से, एमईआईटीवाई ने स्वच्छता और तंदुरुस्ती की संस्कृति को बढ़ावा देने तथा एक स्वस्थ, स्वच्छ और अधिक एकजुट राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने के अपने संकल्प को दोहराया।

***

पीके / केसी / आरटी / जेके


(रिलीज़ आईडी: 2334508) आगंतुक पटल : 50
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Gujarati , Urdu