संचार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

ट्राई ने अरुणाचल प्रदेश में नॉर्थ-ईस्ट एलएसए के तहत, लोहित जिले के कुछ हिस्सों और राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) - 13 पर सिलुक-तिन-अली से तोहांगम तक मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का आकलन किया

प्रविष्टि तिथि: 05 NOV 2026 5:04PM by PIB Delhi

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने सितंबर 2026 में नॉर्थ-ईस्ट एलएसए के तहत लोहित जिले के कुछ हिस्सों और राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-13 पर सिलुक-तिन-अली से तोहांगम तक किए गए ‘इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट’ (आईडीटी) के निष्कर्षों को जारी किया है। इसका उद्देश्य आम दूरसंचार उपभोक्ताओं को जानकारी देना है। इस ड्राइव टेस्ट का प्रयोजन दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) द्वारा प्रदान की जा रही मोबाइल नेटवर्क सेवाओं (वॉयस और डेटा दोनों) की वास्तविक गुणवत्ता का आकलन तथा सत्यापन करना है। आईडीटी के दौरान, ट्राई अहम माने जाने वाले ‘सेवाओं की गुणवत्ता’ (क्यूओएस) के विभिन्न मापदंडों पर टीएसपी के प्रदर्शन को आंकता है। इन मापदंडों में कवरेज, कॉल ड्रॉप रेट (सीडीआर), कॉल सेटअप सक्सेस रेट (सीएसएसआर), और डेटा डाउनलोड (डीएल) व अपलोड (यूएल) थ्रूपुट शामिल हैं। इन निष्कर्षों को इसलिए प्रकाशित किया जाता है ताकि उपभोक्ताओं को जानकारी मिल सके और टीएसपी को अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने हेतु प्रोत्साहित किया जा सके।

इन आईडीटी को शहरों, हॉटस्पॉट, सार्वजनिक परिवहन केन्द्रों आदि जैसे विभिन्न उपयोग वाले वातावरणों में सभी टीएसपी के मोबाइल नेटवर्क के जमीनी प्रदर्शन को मापने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस प्रकार की ड्राइव टेस्टिंग में, सभी टीएसपी के सिम कार्ड का उपयोग करके 2जी, 3जी, 4जी और 5जी नेटवर्क पर डेटा एवं वॉयस के जीवंत सत्र आयोजित किए जाते हैं। इस प्रक्रिया में विविध उन्नत परीक्षण हैंडसेट का उपयोग किया जाता है और उन्नत सॉफ्टवेयर प्रणाली की सहायता से इन सत्रों की वास्तविक समय में निगरानी एवं विश्लेषण किया जाता है।

अपनी नियुक्त एजेंसी के माध्यम से, ट्राई ने 7 सितंबर 2026 से 10 सितंबर 2026 के दौरान  नॉर्थ-ईस्ट एलएसए के अरुणाचल प्रदेश राज्य में ड्राइव टेस्ट किए। इनमें सिटी ड्राइव - 247.3 किलोमीटर, हॉटस्पॉट लोकेशन - 13, वॉक टेस्ट 1.2 किलोमीटर और राजमार्ग - 154.8 किलोमीटर शामिल थे। ये टेस्ट ट्राई के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय की देखरेख में किए गए थे। ड्राइव टेस्ट के रिपोर्ट में दिए गए निष्कर्ष, टेस्ट के दिन और समय पर उस क्षेत्र या रूट पर टीएसपी के प्रदर्शन को दर्शाते हैं।

ड्राइव टेस्ट का ‘रूट मैप’: नीचे दिया गया मानचित्र ड्राइव टेस्ट के मार्ग का एक संक्षिप्त विवरण प्रदान करता है। इसमें मानचित्र पर दिए गए संकेतों के अनुसार सिटी ड्राइव, इंटर-ऑपरेटर कॉलिंग, हॉटस्पॉट, वॉक टेस्ट और हाइवे को दर्शाया गया है: -

आंके गए मुख्य मापदंड

  1. कवरेज गैप: उन नमूनों का प्रतिशत, जिनके लिए सिग्नल की शक्ति संबंधित तकनीक (2जी/ 3जी/ 4जी/ 5जी) के लिए निर्धारित न्यूनतम सिग्नल शक्ति से कम पाई गई।
  2. वॉयस सेवाएं: कॉल सेटअप सक्सेस रेट (सीएसएसआर), ड्रॉप कॉल रेट (डीसीआर), कॉल सेटअप टाइम, कॉल साइलेंस रेट, स्पीच क्वालिटी (एमओएस)।
  3. ‘कॉल साइलेंस’ के मामले: कॉल के दौरान होने वाले ‘कॉल साइलेंस’ के मामलों की संख्या।
  4. डेटा सेवाएं: डाउनलोड/अपलोड थ्रूपुट, लेटेंसी, जिटर, पैकेट ड्रॉप रेट

नॉर्थ-ईस्ट एलएसए के तहत लोहित जिले के कुछ हिस्सों और राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-13 पर सिलुक-तिन-अली से तोहांगम तक, प्रमुख मापदंडों के आधार पर मोबाइल नेटवर्क के समग्र प्रदर्शन का सारांश नीचे दिया गया है: -

  1. कवरेज गैप (शहर) - शहर में ड्राइव टेस्ट के मार्ग पर स्वतः चयन वाले (ऑटो-सिलेक्शन) मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में वॉयस टेस्टिंग के दौरान सिग्नल की शक्ति जांची गई। इसमें कुल लिए गए नमूनों में से खराब सिग्नल वाले नमूनों की संख्या इस प्रकार रही: एयरटेल के लिए 8393 / 37595, बीएसएनएल के लिए 13481 / 31483, आरजेआईएल के लिए 10750 / 37912 और वीआईएल के लिए 13557 / 22487। कवरेज गैप का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

कवरेज गैप (राजमार्ग) - स्वतः चयन वाले (ऑटो-सिलेक्शन) मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में राजमार्ग पर वॉयस टेस्टिंग के दौरान सिग्नल की शक्ति जांची गई। इसमें कुल लिए गए नमूनों में से खराब सिग्नल वाले नमूनों की संख्या इस प्रकार रही: एयरटेल के लिए 3547/11149, बीएसएनएल के लिए 5962/9777, आरजेआईएल के लिए 6217/15123 और वीआईएल के लिए 4965/6027। कवरेज गैप का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

  1. ड्रॉप हुए कॉल (शहर) - सफलतापूर्वक लगाई गई कॉल की कुल संख्या में से ड्रॉप हुए कॉल की संख्या इस प्रकार रही: एयरटेल के लिए 12/271, बीएसएनएल के लिए 12/201, आरजेआईएल के लिए 1/270 और वीआईएल के लिए 17/157। ड्रॉप हुए कॉल वाली जगहों का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

ड्रॉप हुए कॉल (राजमार्ग) - सफलतापूर्वक लगाई गई कॉल की कुल संख्या में से ड्रॉप हुए कॉल की संख्या इस प्रकार रही: एयरटेल के लिए 12/62, बीएसएनएल के लिए 15/50, आरजेआईएल के लिए 7/81 और वीआईएल के लिए 8/32। ड्रॉप हुए कॉल वाली जगहों का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

  1. ‘कॉल साइलेंस’ के मामले (शहर) – ‘कॉल साइलेंस’ के मामले, यानी कुल कॉल में से 3 सेकंड से अधिक समय तक खामोशी रहने के मामलों की संख्या इस प्रकार थी: एयरटेल के लिए 8/245, बीएसएनएल के लिए 6/159, आरजेआईएल के लिए 40/237 और वीआईएल के लिए 2/98। ‘कॉल साइलेंस’ के मामले वाली जगहों का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

कॉल साइलेंस’ के मामले (राजमार्ग) - कॉल साइलेंस’ के मामले, यानी कुल कॉल में से 3 सेकंड से अधिक समय तक खामोशी रहने के मामलों की संख्या इस प्रकार रही: एयरटेल के लिए 4/58, बीएसएनएल के लिए 1/31, आरजेआईएल के लिए 14/43 और वीआईएल के लिए 0/8। ‘कॉल साइलेंस’ के मामले वाली जगहों का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

  1. डेटा डाउनलोड और अपलोड थ्रूपुट:
  1. डेटा डाउनलोड का समग्र प्रदर्शन (शहर): एयरटेल (5जी/4जी) के लिए औसत डाउनलोड स्पीड 61.75 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4जी/2जी) के लिए 2.27 एमबीपीएस आरजेआईएल (5जी/4जी) के लिए 103.49 एमबीपीएस और वीआईएल (4जी/2जी) के लिए 18.20 एमबीपीएस दर्ज की गई। डाउनलोड थ्रूपुट का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

डेटा डाउनलोड का समग्र प्रदर्शन (राजमार्ग): एयरटेल (5जी/4जी) के लिए औसत डाउनलोड स्पीड 61.33 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4जी/2जी) के लिए 2.34 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी/4जी) के लिए 85.84 एमबीपीएस और वीआईएल (4जी/2जी) के लिए 32.99 एमबीपीएस दर्ज गई। डाउनलोड थ्रूपुट का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

  1. डेटा अपलोड का समग्र प्रदर्शन (शहर): एयरटेल (5जी/4जी) के लिए औसत अपलोड स्पीड 12.40 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4जी/2जी) के लिए 3.06 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी/4जी) के लिए 7.08 एमबीपीएस और वीआईएल (4जी/2जी) के लिए 4.84 एमबीपीएस दर्ज की गई। अपलोड थ्रूपुट का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

डेटा अपलोड का समग्र प्रदर्शन (राजमार्ग): एयरटेल (5जी/4जी) के लिए औसत अपलोड स्पीड 11.65 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4जी/2जी) के लिए 2.29 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी/4जी) के लिए 5.02 एमबीपीएस और वीआईएल (4जी/2जी) के लिए 7.05 एमबीपीएस दर्ज की गई। अपलोड थ्रूपुट का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

संलग्न मानचित्र पर अंकित लाल बिंदु पर क्लिक करके, ड्रॉप हुए कॉल और ‘कॉल साइलेंस’ वाली जगहों को देखा जा सकता है।

आईडीटी के दौरान ड्राइव टेस्ट के रूट और कवर किए गए क्षेत्र का विवरण इस प्रकार है: -

  1. शहर - सिटी ड्राइव के तहत शामिल क्षेत्र हैं (i) सुनपुरा, (ii) न्यू हाटी डुबा, (iii) चोंगखम, (iv) खेरेम, (v) मेडो, (vi) लामलियांग, (vii) ब्रह्मकुंड, (viii) हवा कैंप, (ix) डेमवे, (x) तेलुलियांग न्यू, (xi) लोइलियांग, (xii) लोहितपुर, (xiii) 43वां मील, (xiv) तेजू गाम
  2. हॉटस्पॉट - स्थिर उपयोगकर्ता के अनुभव को दर्ज करने वाले हॉट स्पॉट के स्थान हैं (i) एडीसी कार्यालय दंबुक - दंबुक आगा - दंबुक, (ii) दंबुक जी.एच.एस.एस - दंबुक, (iii) दंबुक पीएचसी - दंबुक, (iv) उपायुक्त कार्यालय – तेजू, (v) जिला एवं सत्र न्यायालय – तेजू, (vi) जिला संग्रहालय एवं  सामुदायिक कन्वेंशन सेंटर - जुबली मार्ग – तेजू, (vii) गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, एनएच13 – तेजू, (viii) इंदिरा गांधी गवर्नमेंट कॉलेज - गैस एजेंसी रोड - तेजू, (ix) परसुराम कुंड, (x) पुलिस स्टेशन वाकरो, (xi) पॉलिटेक्निक कॉलेज - रोइंग, (xii) सुनपुरा प्रशासनिक/पंचायत क्षेत्र - जेको, (xiii) तेजू मेन बाजार / क्लॉक टॉवर।
  3. वॉक टेस्ट - 10 सितंबर 2026 को आयोजित किए गए वॉक टेस्ट वाले स्थान हैं: (i) डेनिंग कॉलेज फॉर टीचर एजुकेशन - तेजू, (ii) जोनल जनरल हॉस्पिटल - तेजू।

राजमार्ग – (i) एनएच-13 पर सिलुक के रास्ते  सिलुक-तिन-अली से तोहांगम तक, (ii) दंबुक, (iii) बोमजिर, (iv) रोइंग, (v) अबाली, (vi) अबोंगो, (vii) कोरोनु, (viii) भीष्मकनगर, (ix) डांगल्ट, (x) तेलुलियांग न्यू, (xi) डेमवे।

इस आईडीटी रिपोर्ट के निष्कर्ष संबंधित टीएसपी के साथ साझा किए गए हैं ताकि वे अपने स्तर पर आगे की आवश्यक कार्रवाई कर सकें। आईडीटी की विस्तृत रिपोर्ट ट्राई की वेबसाइट www.trai.gov.in पर उपलब्ध है। किसी स्पष्टीकरण या अतिरिक्त जानकारी के लिए, adv.kolkata@trai.gov.in पर ईमेल भेजा जा सकता है, या कोलकाता स्थित ट्राई के क्षेत्रीय कार्यालय से टेलीफोन नंबर +91-33-22361401 पर संपर्क किया जा सकता है।

अनुलग्नक देखने के लिए यहां क्लिक करें

*****

पीके/केसी/आरटी/आर


(रिलीज़ आईडी: 2333319) आगंतुक पटल : 30
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Urdu , English , Assamese , Tamil