प्रविष्टि तिथि:
03 NOV 2026 6:17PM by PIB Delhi
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने राष्ट्रीय दंत चिकित्सा आयोग (एनडीसी) और इसके तीन स्वायत्त बोर्डों के अंशकालिक सदस्यों का चयन ड्रॉ ऑफ लॉट्स के माध्यम से किया है। यह चयन राष्ट्रीय दंत चिकित्सा आयोग अधिनियम, 2023 तथा इसके अंतर्गत बनाए गए नियमों के प्रावधानों के अनुसार किया गया। इस चयन प्रक्रिया में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने भाग लिया।
दो वर्ष के कार्यकाल के लिए की गई इन नियुक्तियों में राज्य/केंद्रशासित प्रदेश सरकारों का प्रतिनिधित्व करने वाले 10 अंशकालिक सदस्य तथा राज्य दंत चिकित्सा परिषदों का प्रतिनिधित्व करने वाले 9 अंशकालिक सदस्य शामिल हैं। इस प्रक्रिया के तहत आयोग के तीनों स्वायत्त बोर्डों में से प्रत्येक के दूसरे अंशकालिक सदस्य का भी चयन किया गया।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों का प्रतिनिधित्व करने वाले दस अंशकालिक सदस्यों का चयन सिक्किम, झारखंड, केरल, उत्तराखंड, मिजोरम, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, आंध्र प्रदेश और जम्मू और कश्मीर से किया गया है।
राज्य दंत चिकित्सा परिषदों का प्रतिनिधित्व करने वाले नौ अंशकालिक सदस्यों का चयन नागालैंड, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, मेघालय, कर्नाटक, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, बिहार और पुडुचेरी से किया गया है।

इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय दंत चिकित्सा आयोग अधिनियम, 2023 की धारा 17(5) के प्रावधानों के अनुसार, राष्ट्रीय दंत चिकित्सा आयोग के तीनों स्वायत्त बोर्डों में से प्रत्येक के लिए दूसरे अंशकालिक सदस्य का चयन राज्य दंत चिकित्सा परिषदों का प्रतिनिधित्व करने वाले नौ सदस्यों में से किया गया है। इनका विवरण निम्नलिखित है:
- अंडर-ग्रेजुएट एंड पोस्ट-ग्रेजुएट डेंटल एजुकेशन बोर्ड: तेलंगाना
- डेंटल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड: कर्नाटक
- एथिक्स एंड डेंटल रजिस्ट्रेशन बोर्ड: मध्य प्रदेश
ड्रॉ ऑफ लॉट्स के माध्यम से चयन की यह प्रक्रिया राष्ट्रीय दंत चिकित्सा आयोग अधिनियम, 2023 के तहत आयोग और उसके स्वायत्त बोर्डों में अंशकालिक सदस्यों की नियुक्ति के लिए निर्धारित वैधानिक प्रक्रिया के अनुरूप है।

इस प्रक्रिया के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अपर सचिव डॉ. विनोद कोटवाल सहित मंत्रालय के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
चयनित सदस्यों का विस्तृत विवरण अनुलग्नक में दिया गया है।
अनुलग्नक
क. राज्य/केंद्रशासित प्रदेश सरकारों का प्रतिनिधित्व करने वाले अंशकालिक सदस्य
- सिक्किम – डॉ. केसांग छोडेन रेचुंग
|
- झारखंड – प्राचार्य, दंत चिकित्सा संस्थान, रिम्स, राँची
|
- केरलम – डॉ. कन्नन वडक्केपुरयिल
|
- उत्तराखंड – डॉ. कृष्ण सिंह नेगी
|
- मिजोरम – ब्रिगेडियर डॉ. अनिल कोहली
|
- राजस्थान – डॉ. अंजलि कपूर
|
- अरुणाचल प्रदेश – डॉ. तागे तामो
|
- गुजरात – डॉ. रुपल जे. शाह
|
- आंध्र प्रदेश – डॉ. एम. ज्योत्स्ना
|
- जम्मू एवं कश्मीर – प्रोफेसर (डॉ.) परवीन अख्तर लोन
|
ख. राज्य/केंद्र शासित प्रदेश दंत चिकित्सा परिषदों का प्रतिनिधित्व करने वाले अंशकालिक सदस्य
|
1. नागालैंड – डॉ. एच. होटोखू चिशी
|
|
2. तमिलनाडु – डॉ. एस. एम. बालाजी
|
|
3. मध्य प्रदेश – डॉ. चंद्रेश कुमार शुक्ला
|
|
4. मेघालय – डॉ. किरपांग पासाह
|
|
5. कर्नाटक – डॉ. शिव शरण के.
|
|
6. तेलंगाना – डॉ. राजेश रेड्डी
|
|
7. उत्तर प्रदेश – डॉ. कमलेश्वर सिंह
|
|
8. बिहार – डॉ. मोहम्मद ज़ेरयौर रहमान
|
|
9. पुदुचेरी – डॉ. वी. अरुण प्रसाद राव
|
ग. स्वायत्त बोर्डों के दूसरे अंशकालिक सदस्य
- अंडर-ग्रेजुएट एंड पोस्ट-ग्रेजुएट डेंटल एजुकेशन बोर्ड: डॉ. राजेश रेड्डी (तेलंगाना)
- डेंटल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड: डॉ. शिव शरण के. (कर्नाटक)
- एथिक्स एंड डेंटल रजिस्ट्रेशन बोर्ड: डॉ. चंद्रेश कुमार शुक्ला (मध्य प्रदेश)
*********
पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए