भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
azadi ka amrit mahotsav

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा इंटेलीस्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर (लक्ष्य कंपनी) की इक्विटी शेयर पूंजी के अधिग्रहण को मंजूरी दी  

प्रविष्टि तिथि: 31 OCT 2026 2:20PM by PIB Delhi

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा इंटेलीस्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (लक्ष्य कंपनी) की इक्विटी शेयर पूंजी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

इस प्रस्तावित सौदे के तहत, अधिग्रहणकर्ता द्वारा नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (एनआईआईएफ/विक्रेता 1) और एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल/विक्रेता 2) से लक्ष्य कंपनी की 100% इक्विटी शेयर पूंजी का अधिग्रहण किया जाएगा।

अधिग्रहणकर्ता, अडानी समूह का हिस्सा है और भारत में निगमित एक पब्लिक लिस्टेड कंपनी है, जो बीएसई लिमिटेड और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड दोनों पर सूचीबद्ध है। अधिग्रहणकर्ता मुख्य रूप से भारत में बिजली के संचारण और वितरण, तथा बिजली के लिए एडवांस्ड मीटरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को लागू करने के कार्यों में शामिल है।

लक्ष्य कंपनी, अन्य गतिविधियों के अलावा, भारत में बिजली के लिए एडवांस्ड मीटरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कार्यों में शामिल है। इसके साथ ही, यह कंपनी भारत में स्मार्ट गैस मीटर लगाने के काम में भी शामिल है।

***

पीके/केसी/आरटी/पीपी/आर


(रिलीज़ आईडी: 2330901) आगंतुक पटल : 37
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Gujarati , Urdu , Marathi