वित्‍त मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारत सरकार के सितंबर 2026 तक के खातों की मासिक समीक्षा (वित्त वर्ष 2026-27)

प्रविष्टि तिथि: 30 OCT 2026 5:02PM by PIB Delhi

भारत सरकार के सितंबर 2026 तक के मासिक खातों का संकलन कर रिपोर्ट प्रकाशित कर दी गई है। मुख्य बिंदु नीचे दिए गए हैं:

भारत सरकार को सितंबर 2026 तक ₹18,35,422 करोड़ (वर्ष 2026-27 के संबंधित वर्ष की बीई का 50.3%) प्राप्त हुए हैं, जिसमें ₹12,76,088 करोड़ कर राजस्व (केंद्र को प्राप्त शुद्ध राशि), ₹4,80,732 करोड़ गैर-कर राजस्व और ₹78,602 करोड़ गैर-ऋण पूंजीगत प्राप्तियां शामिल हैं। इस अवधि के दौरान भारत सरकार द्वारा राज्य सरकारों को करों के हिस्से के हस्तांतरण के रूप में ₹6,99,409 करोड़ का भुगतान किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में ₹67,658 करोड़ अधिक है।

भारत सरकार का कुल व्यय ₹25,49,835 करोड़ है (जो संबंधित बीई 2026-27 का 47.7% है), जिसमें से ₹18,95,288 करोड़ राजस्व खाते पर और ₹6,54,547 करोड़ पूंजी खाते पर खर्च हुए हैं। कुल राजस्व व्यय में से 6,46,010 करोड़ रुपये ब्याज भुगतान और 2,22,905 करोड़ रुपये प्रमुख सब्सिडी पर खर्च किए गए हैं।

********

पीके/केसी/आरटी/जीके


(रिलीज़ आईडी: 2330740) आगंतुक पटल : 13
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Assamese , English , Urdu , Marathi , Tamil