वस्‍त्र मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

वस्त्र मंत्रालय ने छठे विशेष अभियान के तहत भारतीय जूट निगम की व्यापक जनभागीदारी और स्वच्छता गतिविधियों की सराहना की

प्रविष्टि तिथि: 29 OCT 2026 5:39PM by PIB Delhi

वस्त्र मंत्रालय ने छठे विशेष अभियान में भारतीय जूट निगम - जेसीआई के समर्पित योगदान तथा स्वच्छता, बेहतर कार्यालय प्रबंधन और सतत सुशासन के अभियान उद्देश्य प्राप्त करने के प्रयासों की सराहना की है। वस्त्र मंत्रालय के अधीन भारतीय जूट निगम ने छठे विशेष अभियान के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को बढ़ावा देना, स्थानों का प्रभावी प्रबंधन, अनुपयोगी सामग्रियों और ई-कचरे का निस्तारण तथा कार्यालयों के कामकाज की समग्र दक्षता में सुधार लाना है।

अभियान के तहत भारतीय जूट निगम ने स्वच्छता और कार्यस्थल में सुधार संबंधी विभिन्न गतिविधियां संचालित कीं। इनमें कार्यालय परिसर का व्यवस्थित प्रबंधन, पुरानी एवं अनावश्यक सामग्रियां हटाना तथा स्वच्छ, सुव्यवस्थित और उत्पादक कार्य वातावरण को बढ़ावा देना शामिल है। जूट निगम ने स्वच्छता, पर्यावरणीय स्थिरता और अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति दायित्वपूर्ण व्यवहार के बारे में जागरूकता बढ़ाने की भी पहल की। भारतीय जूट निगम ने विभिन्न गतिविधियों और सोशल मीडिया द्वारा अभियान में सक्रिय योगदान दिया तथा छठे विशेष अभियान के उद्देश्य हासिल करने की प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। ये पहल संसाधनों के कुशल उपयोग, पर्यावरण के प्रति दायित्व और संस्थागत स्तर पर स्वच्छता कार्य व्यवहार अपनाने के जूट निगम के निरंतर प्रयासों को दर्शाती हैं।

2 से 27 अक्टूबर 2026 तक — एक पेड़ मां के नाम, रिकार्ड प्रबंधन, स्थान प्रबंधन की योजना, कबाड़ निस्तारण तथा अभिलेख कक्षों और भंडारण रैक की सफाई

भारतीय जूट निगम लिमिटेड ने स्वच्छ भारत दिवस विषय के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण अभियान आयोजित किया। साथ ही कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/Screenshot2026-10-29174231_20261029174319_976143.png

अभियान में कार्यालयों की सफाई, स्नानगृहों और शौचालयों की गहन सफाई, कार्यालय परिसर का सौंदर्यीकरण, स्थानों का व्यवस्थित प्रबंधन तथा कागजातों का प्रभावी प्रबंधन जैसी विभिन्न गतिविधियां संचालित की गईं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/Screenshot2026-10-29174240_20261029174403_5e4ece.png

अभिलेखों के प्रबंधन और कार्यालय की मेजों की सफाई से संबंधित गतिविधियों की झलकियां:

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/Screenshot2026-10-29174246_20261029174425_5f334b.png

भारतीय जूट निगम ने इस दौरान देशभर में अपने विभिन्न कार्यालयों में व्यापक सफाई अभियान चलाया। इन गतिविधियों में कार्यालय परिसरों का सौंदर्यीकरण, सार्वजनिक क्षेत्रों की सफाई और रेटिंग टैंकों (फाइबर अलग करने वाले टैंक) की सफाई शामिल रहीं। भारतीय जूट निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इन गतिविधियों में सक्रियता से भाग लिया और स्वच्छ, बेहतर और व्यवस्थित कार्यस्थल बनाने में योगदान दिया।

कार्यालय परिसरों के सौंदर्यीकरण, सार्वजनिक क्षेत्रों की सफाई तथा भद्रक में विद्यालय में आयोजित गतिविधियों की कुछ झलकियां:

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/Screenshot2026-10-29174253_20261029174450_55a37f.png 

स्वच्छता एवं सफाई अभियान, पौधरोपण कार्यक्रम, जागरूकता पहल, कार्यालय परिसरों का सौंदर्यीकरण, मरम्मत एवं रखरखाव कार्य, कूड़ेदान स्थापित करना, सार्वजनिक क्षेत्रों और जल टैंकों की सफाई, कागजातों का व्यवस्थित प्रबंधन, फाइलों का डिजिटलीकरण तथा कबाड़ और अनुपयोगी सामग्रियों का निस्तारण जैसी गतिविधियों से अभियान के उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद मिली। भारतीय जूट निगम 31 अक्टूबर 2026 तक अभियान की शेष अवधि के दौरान ये पहल जारी रखने और अपने सभी कार्यालयों में स्वच्छता, संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण तथा सुशासन की दिशा में निरंतर प्रयासों द्वारा ये उपलब्धियां बनाए रखने को प्रतिबद्ध है।

वस्त्र मंत्रालय ने छठे विशेष अभियान के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए भारतीय जूट निगम और उसके सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों की सराहना की। यह योगदान स्वच्छता, सतत विकास, संसाधनों के कुशल प्रबंधन और सुशासन के प्रति मंत्रालय की प्रतिबद्धता और सुदृढ़ बनाता है।

***

पीके/केसी/आरटी/एकेवी/एनजे


(रिलीज़ आईडी: 2330179) आगंतुक पटल : 57
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil