सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

शिल्प समागम मेला 2026-गुवाहाटी


गुवाहाटी के खानापारा के फार्म गेट में चल रहे मेले में हज़ारों आगंतुकों ने भारत की पारंपरिक हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पाद की समृद्ध और विविध विरासत देखी

प्रविष्टि तिथि: 25 OCT 2026 7:03PM by PIB Delhi

गुवाहाटी में शिल्प समागम मेले (एसएसएम) से स्थानीय लोगों में उत्साह भर रहा है और हज़ारों दर्शकों ने भारत की पारंपरिक हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों की समृद्ध और अलग-अलग तरह की विरासत देखी है।

21 अक्टूबर को शुरू हुआ यह मेला असम की राजधानी गुवाहाटी में लगातार पांचवे दिन आस पास के इलाकों से लोगों को अपनी ओर खींच रहा है।

इसके अलावा, दुकानदार अच्छी आय कमा रहे हैं क्योंकि मेले में आने वाले दर्शकों को अलग-अलग तरह के विशिष्ट और रंगीन हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पाद खरीद रहे हैं। मेला यहां आए ग्राहकों को सीधे उत्पाद खरीदने का मौका देता है जिससे महिलाओं और दूसरे कारीगरों को अपनी आय बढ़ाने में मदद मिलती है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image001_20261025190841_4a7b42.jpg

गुवाहाटी में फार्म गेट, खानापारा में 08 दिनों का शिल्प समागम मेला 2026 जारी। यह सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image002_20261025190849_1a1578.jpg

यह मेला  सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान आयोजित किए जा रहे शिल्प समागम मेला श्रृंखला का दूसरा मेला है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image003_20261025190856_3e4e13.jpg

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह मेला भारत की पारंपरिक हस्तशिल्प और हथकरघा और  उत्पादों की समृद्ध और अलग-अलग तरह की विरासत को दिखाता है। उन्होंने कहा कि यह मेला पूर्वोत्तर राज्यों समेत पूरे देश के कारीगरों को एक साथ ला रहा है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image004_20261025190904_13a458.jpg

अधिकारी ने बताया कि मेला 28 अक्टूबर बुधवार तक चलेगा।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image005_20261025190910_5c2024.jpg

उन्होंने कहा कि मेला देखने आये लोग पारंपरिक उत्पादों की अलग-अलग रेंज देख रहे हैं, ताकि उत्पादों को खरीद सकें और कारीगरों को सहायता कर सकें।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image006_20261025190916_a0e55a.jpg

अधिकारी ने कहा कि दर्शक पूर्वोत्तर राज्यों के कलाकारों के पारंपरिक संगीत और नृत्य कार्यक्रम भी देखते हैं और उनका आनंद लेते हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image007_20261025190922_857ac5.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image008_20261025190930_53f06a.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image009_20261025190939_7a741b.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image010_20261025190946_bbba5a.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image011_20261025190953_5966a1.jpg

शिल्प समागम मेला गुवाहाटी में संगीत और नृत्य प्रस्तुतियाँ देखते आगंतुक

अधिकारी ने कहा कि मेले में 31 महिला कारीगरों समेत कुल 75 कारीगर हिस्सा ले रहे हैं  जो लगभग 40 तरह के हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पाद दिखा रहे हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image012_20261025191000_b29cd4.jpg

उन्होंने कहा कि यह मेला इसमें हिस्सा लेने वाले कारीगरों को एक ऐसा मंच दे रहा है जहाँ वे अपने उत्पादों को सीधे दर्शकों के सामने दिखा सकते हैं और बेच सकते हैं। इस तरह नए ग्राहक जुड़ सकते हैं और बाजार तक अपनी पहुँच बढ़ाने के मौके ढूंढ सकते हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image013_20261025191007_7408d3.jpg

उन्होंने कहा कि कारीगरों और ग्राहकों के बीच सीधी बातचीत को आसान बनाकर, मेले का उद्देश्य बाजार तक पहुंच को मजबूत करना, उद्यमिता को बढ़ावा देना और भाग लेने वाले कारीगरों के लिए आय को बेहतर करना है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image014_20261025191014_003744.jpg

अधिकारी ने कहा कि गुवाहाटी संस्करण में भारत के अलग-अलग इलाकों को दिखाने वाले पारंपरिक हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों की एक बड़ी श्रृंखला है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image015_20261025191022_bd8fbb.jpg

उन्होंने कहा कि देश के दूसरे हिस्सों के कारीगरों के साथ-साथ पूर्वोत्तर राज्यों के कारीगरों के शामिल होने से आगंतुकों को भारत की कलात्मक परंपराओं, भारतीय कारीगरी और सांस्कृतिक विरासत की विविधता को देखने का मौका मिलेगा।

उन्होंने कहा कि इस मेले का उद्देश्य उन कारीगरों हुनर और कारीगरी  को बढ़ावा देना है, जिनका काम पारंपरिक ज्ञान और हस्तशिल्प के तरीकों को बचाने में मदद करता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image016_20261025191030_53023f.jpg

अधिकारी ने आगे कहा कि मेले का मुख्य केंद्र भारत-ट्यूलिप (पारंपरिक कारीगरों का उत्थान आजीविका कार्यक्रम) को बढ़ावा देना है। यह एक पहल है जिसका उद्देश्य लक्षित समूह के कारीगरों के बनाए उत्पादों को दुकानों और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के ज़रिए बिक्री के लिए आसान बनाना है।

बड़े बाजार और डिजिटल चैनल तक पहुंच को बढ़ावा देकर, इस पहल का उद्देश्य बाज़ार तक पहुंच  को मजबूत करना, ग्राहकों तक पहुंच बढ़ाना और कारीगरों के लिए अपनी कमाई बढ़ाने के और मौके बनाना है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image017_20261025191039_927a7f.jpg

उन्होंने कहा कि यह कारीगरों और उनके उत्पादों को बदलते उपभोक्ता बाज़ार  से जोड़कर पारंपरिक कला और शिल्प के बचाव और उसे बढ़ाने में भी मदद करता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image018_20261025191046_cc410c.jpg

शिल्प समागम मेला (एसएसएम-2026) मंत्रालय की एक ज़रूरी पहल है। इसका मकसद अपने तीन राष्ट्रीय राष्ट्रीय संस्था: राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम (एनएसएफडीसी), राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्तीय एवं विकास निगम (एन एस के एफ डी सी ), और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एन बी सी एफ डी सी ) से जुड़े कारीगरों और लाभार्थियों को विपणन सहायता देना है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image019_20261025191053_9555ee.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image020_20261025191100_3431b6.jpg

एस एस 2026 का पहला संस्करण 19 अक्टूबर को मैसूर में समाप्त हुआ। इसमें कर्नाटक के मैसूर के दशहरा प्रदर्शनी मैदान में नौ दिनों तक चले मेले में हजारों लोग आए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image021_20261025191108_f4fb00.jpg

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास” के सिद्धांत के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर , यह मेला अनुसूचित जातियों (एससी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), सफाई मित्रों और विमुक्त जनजातियों (डीएनटी) से संबंधित कारीगरों के आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा दे रहा है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image022_20261025191115_189eae.jpg

यह मेला इन समुदायों को अपनी हुनर दिखाने, अपने उत्पादों को बेचने के तरीकों  और सतत आय के मौकों के ज़रिए अपनी आर्थिक आत्मनिर्भरता को मज़बूत करने के लिए एक खास मंच दे रहा है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image023_20261025191122_12ac5e.jpg

पारंपरिक उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देने के अलावा, यह मेला आगंतुकों और हिस्सा लेने वाले समुदायों के बीच मंत्रालय और उसके तीन राष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा लागू की गई कल्याण, वित्तीय मदद और विकास  योजनाओं के बारे में जागरूकता पैदा कर रहा है।

अधिकारी ने कहा कि यह पहल वित्तीय एवं विकास  सहायता के साथ बाज़ारोन्मुखी पहल भी दे रही है, जिससे कारीगर अपने पारंपरिक हुनर और कारीगरी को आय के अच्छे मौकों में बदल सकेंगे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image024_20261025191128_550e39.jpg

यह बताना ज़रूरी है कि शिल्प समागम मेला जैसी पहलों के ज़रिए, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, आर्थिक तंगी वाले समुदायों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में अपनी कोशिशों को आगे बढ़ा रहा है। इसके लिए वह उद्यमिता को बढ़ावा दे रहा है, बाजार तक पहुँच आसान बना रहा है और सतत आय के साधनों में मदद कर रहा है।

यह मेला हिस्सा लेने वाले कारीगरों के बारे में लोगों को बता  रहा है, उनके उत्पादों के बारे में जानकारी बढ़ा रहा है और भारत की समृद्ध हस्तशिल्प और हथकरघा परंपराओं के साथ लोगों के ज़्यादा जुड़ाव को बढ़ावा दे रहा है।

***

पीके/केसी/आरटी/एनकेएस/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2328268) आगंतुक पटल : 75
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Assamese , Tamil