प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में रजत पदक जीतने पर नित्या श्री सुमति सिवन को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 23 OCT 2026 7:22PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज एशियाई पैरा खेलों में महिला एकल एसएच6 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर नित्या श्री सुमति सिवन को बधाई दी।

श्री मोदी ने कहा कि पिछले संस्करण में कांस्य पदक जीतने के बाद इस बार रजत पदक हासिल करना एक शानदार उपलब्धि है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वह आगे भी अपनी चमक बिखेरती रहेंगी और देश का गौरव बढ़ाती रहेंगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा:

“एशियाई पैरा खेलों में महिला एकल एसएच6 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर नित्या श्री सुमति सिवन को बधाई! पिछले संस्करण में कांस्य पदक जीतने के बाद इस बार रजत पदक जीतना एक शानदार उपलब्धि है। वह आगे भी इसी तरह चमकती रहें और देश का गौरव बढ़ाती रहें: PM @narendramodi"

*****

पीके/केसी/आरटी/पीके


(रिलीज़ आईडी: 2327826) आगंतुक पटल : 33
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Bengali , Punjabi , Gujarati , Odia , Telugu , Kannada , Malayalam