प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में रजत पदक जीतने पर नितेश कुमार और तुलसीमति मुरुगेसन को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 23 OCT 2026 10:15PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज एशियाई पैरा खेलों में मिश्रित युगल एसएल3-एसयू5 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर नितेश कुमार और तुलसीमति मुरुगेसन को बधाई दी

श्री मोदी ने कहा कि पिछले संस्करण में कांस्य पदक जीतने के बाद इस बार रजत पदक हासिल करना एक सराहनीय उपलब्धि है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वे आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे और भविष्य में अनेक और सफलताएँ हासिल करने के लिए उन्हें शुभकामनाएँ दीं

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा:

“एशियाई पैरा खेलों में मिश्रित युगल एसएल3-एसयू5 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर नितेश कुमार और तुलसीमति मुरुगेसन को बधाई!

पिछले संस्करण में कांस्य पदक जीतने के बाद इस बार रजत पदक हासिल करना एक सराहनीय उपलब्धि है। वे आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहें और देश का गौरव बढ़ाते रहें। भविष्य में अनेक और सफलताओं के लिए शुभकामनाएँ: PM @narendramodi"

*****

पीके/केसी/आरटी/पीके


(रिलीज़ आईडी: 2327821) आगंतुक पटल : 40
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Assamese , Gujarati , Kannada , Malayalam