प्रविष्टि तिथि:
21 OCT 2026 4:00PM by PIB Delhi
महाराष्ट्र के एक दंपती की कहानी यह दर्शाती है कि सरकार की अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत समय पर मिलने वाली सहायता किस प्रकार जोड़ों को अधिक आत्मविश्वास और स्थिरता के साथ अपना वैवाहिक जीवन शुरू करने में मदद कर सकती है।
अंतरजातीय विवाह केवल दो व्यक्तियों का मिलन मात्र नहीं है बल्कि यह समानता, बंधुत्व, आपसी सम्मान और सामाजिक सद्भाव के मूल्यों को दर्शाता है।
श्री गायकवाड़ और सुश्री मोरे (नाम बदले हुए) दंपती को शादी के बाद अपना घर बसाने और भविष्य की योजना बनाने में आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा। नया घर बसाने और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में होने वाले खर्चों के कारण उनके लिए जीवन के इस नए चरण की शुरुआत में सहायता प्राप्त करना महत्वपूर्ण हो गया।
महाराष्ट्र सरकार द्वारा समाज कल्याण विभाग के माध्यम से कार्यान्वित अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना से काफी सहायता मिली। इस योजना के तहत प्रदान की गई वित्तीय सहायता ने दंपति को आवश्यक घरेलू सामान खरीदने, दैनिक जरूरतों को पूरा करने और आर्थिक सुरक्षा की दिशा में प्रारंभिक कदम उठाने में मदद की।

इस सहायता ने उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया और उन्हें एक स्थिर और आत्मनिर्भर भविष्य के निर्माण की दिशा में मिलकर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। दंपती के लिए यह समर्थन न केवल तत्काल घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक था बल्कि पारिवारिक जीवन स्थापित करने के दौरान उन्हें आश्वासन भी प्रदान किया।
यह योजना अंतरजातीय विवाहों को प्रोत्साहित करके और जाति-आधारित बाधाओं से परे समानता को बढ़ावा देकर सामाजिक समावेश को बढ़ावा देने की व्यापक प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। पात्र दंपतियों को सहायता प्रदान करके यह पहल सामाजिक बंधनों को मजबूत करने, जाति-आधारित भेदभाव को कम करने और आपसी समझ, गरिमा और सम्मान पर आधारित समाज का निर्माण करने का प्रयास करती है।
दंपती ने महाराष्ट्र सरकार और समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस सहायता के सकारात्मक प्रभाव को स्वीकार किया, जिससे उन्हें अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत अधिक आत्मविश्वास के साथ करने में मदद मिली। उनका अनुभव दर्शाता है कि लक्षित सहायता किस प्रकार पारिवारिक स्थिरता में योगदान दे सकती है, साथ ही एक समावेशी और सामंजस्यपूर्ण समाज के व्यापक दृष्टिकोण को भी आगे बढ़ा सकती है।
***
पीके/केसी/आरटी/पीसी/एसके