प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में रजत पदक जीतने पर शीतल देवी और पायल नाग को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 21 OCT 2026 6:34PM by PIB Delhi

प्रविष्टि तिथि: 21 OCT 2026 6:34PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई पैरा खेल 2026 में महिलाओं के पैरा कंपाउंड डबल्स स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर शीतल देवी और पायल नाग को बधाई दी।

देश को गौरवान्वित करने वाली टीम भावना और खेल कौशल के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए, श्री मोदी ने दोनों खिलाड़ियों को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने लिखा:

“टीम भावना और खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन!

एशियाई पैरा खेल 2026 में महिलाओं के पैरा कंपाउंड डबल्स स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर शीतल देवी और पायल नाग को बधाई! दोनों खिलाड़ियों ने देश को गौरवान्वित किया है। उनके आगामी प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं: पीएम @narendramodi”

 

 

**

पीके/केसी/आरटी/आर /डीए


(रिलीज़ आईडी: 2326244) आगंतुक पटल : 30
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Gujarati , Tamil , Kannada , Malayalam