कोयला मंत्रालय
भारत खनन सप्ताह का आयोजन अब 24-26 फरवरी 2027 को होगा
प्रविष्टि तिथि:
16 OCT 2026 3:10PM by PIB Delhi
भारत खनन सप्ताह जो मूल रूप से 15-17 नवंबर 2026 को होने वाला था, उसमें बदलाव किया गया है और यह अब 24-26 फरवरी 2027 को यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
यह निर्णय उद्योग जगत के साझेदारों, प्रदर्शकों, वक्ताओं और सरकारी हितधारकों के साथ परामर्श के बाद लिया गया है। संशोधित तिथियों से अन्य प्रमुख उद्योग और सरकारी कार्यक्रमों के एक साथ आयोजन से बचा जा सकेगा और मंत्रालयों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और वैश्विक प्रतिनिधियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित होगी। इससे त्योहारों और सर्दियों में यात्रा से भी बचा जा सकेगा, जिससे प्रतिनिधियों और अंतरराष्ट्रीय आगंतुकों के लिए इसमें भाग लेना आसान हो जाएगा।
इसका प्रतिभागियों के लिए क्या अर्थ है?
- सभी पंजीकरण, प्रदर्शक बुकिंग और प्रायोजन संबंधी प्रतिबद्धताएं स्वचालित रूप से नई तिथियों में समायोजित कर दी जाएंगी।
- जो प्रतिनिधि और प्रदर्शक नई तिथियों पर उपस्थित नहीं हो सकते, वे विकल्पों पर चर्चा करने के लिए भारत खनन सप्ताह टीम से संपर्क कर सकते हैं।
- कार्यक्रम स्थल, कार्यक्रम के विषय और प्रारूप में कोई बदलाव नहीं होगा, जब तक कि अन्यथा घोषणा न की जाए।
- अद्यतन कार्यक्रम, वक्ताओं की घोषणाएं और अन्य विवरण भारत खनन सप्ताह की आधिकारिक वेबसाइट और आधिकारिक चैनलों के माध्यम से साझा किए जाएंगे।
भारत खनन सप्ताह, खनन कंपनियों, उपकरण और प्रौद्योगिकी प्रदाताओं, नीति निर्माताओं, निवेशकों और उद्योग विशेषज्ञों को देश के खनन क्षेत्र के भविष्य पर चर्चा करने के लिए एक साथ लाता है। यह प्रमुख खनन कार्यक्रम, अपनी प्रदर्शनी, सम्मेलन और व्यावसायिक नेटवर्किंग सत्रों के माध्यम से, खनन मूल्य श्रृंखला में नई प्रौद्योगिकियों, प्रगतिशील विधियों और निवेश के अवसरों को प्रदर्शित करेगा।
****
पीके/केसी/आरटी/जेके/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2324392)
आगंतुक पटल : 66