अल्‍पसंख्‍यक कार्य मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने स्वच्छता, दक्षता और कार्यस्थल प्रबंधन को मजबूत करने के लिए ‘विशेष अभियान 6.0’ शुरु किया


इस अभियान का उद्देश्य लंबित मामलों में कमी लाना, अभिलेखों का प्रबंधन करना, ई-अपशिष्ट का जिम्मेदारीपूर्वक निपटान करना, स्वच्छता बनाए रखना और कार्यालीय स्थान का इष्टतम उपयोग सुनिश्चित करना है

प्रविष्टि तिथि: 14 OCT 2026 3:55PM by PIB Delhi

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2026 तक ‘विशेष अभियान 6.0” चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य मंत्रालय और उससे संबंद्ध संगठनों में स्वच्छता को संस्थागत स्वरूप प्रदान करना, लंबित मामलों में कमी लाना, अभिलेख प्रबंधन को सुदृढ़ करना, ई-अपशिष्ट के जिम्मेदारीपूर्ण निपटान को बढ़ावा देना तथा कार्यालीय स्थान का इष्टतम उपयोग सुनिश्चित करना है।

इस अभियान के तहत कार्यस्थलों की सफाई करने और उन्हें अनावश्यक वस्तुओं से मुक्त करने, अनुपयोगी  और खराब हो चुकी वस्तुओं तथा कबाड़ की पहचान कर उनका निपटान करने, अनावश्यक सामग्री हटाने और ऐसे स्थान को खाली कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिसका अधिक उत्पादक कार्यों के लिए उपयोग किया जा सके। हरित और स्वस्थ वातावरण को बढ़ावा देने और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी के संदेश को सुदृढ़ करने के लिए एक पौधारोपण अभियान भी आयोजित किया गया।

 

 

‘विशेष अभियान 6.0’ के अंतर्गत ई-अपशिष्ट के जिम्मेदारीपूर्ण प्रबंधन पर विशेष बल दिया जा रहा है। मंत्रालय निर्धारित ढांचे के अनुरूप अधिकृत माध्यमों से अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक एवं विद्युत उपकरणों की पहचान करने, उन्हें अलग-अलग श्रेणियों में छांटने, एकत्र करने और निपटान करने के लिए व्यवस्थित उपाय लागू कर रहा है। इन गतिविधियों के माध्यम से मंत्रालय यह सुनिश्चित कर रहा है कि उपयोगी जीवनकाल पूरा कर चुके सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का निपटान पर्यावरणीय दृष्टि से जिम्मेदारीपूर्ण तरीके से किया जाए।

इस अभियान के अंतर्गत लागू अभिलेख-प्रतिधारण अनुसूचियों के अनुसार सरकारी अभिलेखों की व्यवस्थित समीक्षा और उनका प्रबंधन करने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। जहां आवश्यक हो, वहां अभिलेखों की समीक्षा और अनुपयोगी अभिलेखों को हटाने से अभिलेख प्रबंधन को सुदृढ़ होगा, सूचनाओं तक पहुंच आसान होगी तथा कार्यालीय व्यवस्थाओं को अधिक सुव्यवस्थित और कार्यकुशल बनाने में सहायता मिलेगी।

लंबित मामलों में कमी लाना भी इस अभियान का एक प्रमुख उद्देश्य है। इस प्रयासों के तहत मंत्रालय लंबित संदर्भों और मामलों की व्यवस्थित समीक्षा कर रहा है, जिसमें निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा हे। संस्थागत कार्यकुशलता में सुधार के प्रयासों के अंतर्गत शिकायतों का प्रभावी निवारण और लंबित मामलों का समय पर निपटारा भी शामिल है।

 

 

इन निरंतर प्रयासों के माध्यम से अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ‘विशेष अभियान 6.0’ के तहत ठोस परिणाम पर्याप्त करने की दिशा में प्रयासरत है। इसके साथ ही मंत्रालय स्वस्छ, सुव्यवस्थित, कार्यकुशल और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार कार्यस्थल के निर्माण प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है।

***

पीके/केसी/आरटी/आईएम/एसवी

 


(रिलीज़ आईडी: 2323385) आगंतुक पटल : 44
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil