वित्‍त मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

एनएलएमसी ने नई दिल्ली में एचआईएल (इंडिया) लिमिटेड के 5.119 एकड़ प्रमुख फ्रीहोल्ड भूखंड के मुद्रीकरण के लिए बोलियां आमंत्रित कीं


नजफगढ़ औद्योगिक क्षेत्र स्थित इस भूखंड का आरक्षित मूल्य 829.69 करोड़ रुपये है; पंजीकरण और तकनीकी बोली जमा करने की अंतिम तिथि 19 नवंबर 2026 है

प्रविष्टि तिथि: 09 OCT 2026 2:13PM by PIB Delhi

केंद्रीय वित्त मंत्रालय के लोक उद्यम विभाग के अंतर्गत कार्यरत राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम (एनएलएमसी) ने एचआईएल (इंडिया) लिमिटेड के स्वामित्व वाली नई दिल्ली के  नजफगढ़ औद्योगिक क्षेत्र, रोहतक रोड, शिवाजी मार्ग स्थित प्रमुख फ्रीहोल्ड भूखंड के मुद्रीकरण के लिए पात्र बोलीदाताओं को ई-निविदा के बाद ई-नीलामी में भाग लेने हेतु आमंत्रित किया है। यह पिछले दो महीनों में एनएलएमसी द्वारा सार्वजनिक रूप से घोषित यह तीसरी ई-नीलामी है, जो सरकारी भूमि के मुद्रीकरण की योजनाओं को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

लगभग 5.119 एकड़ क्षेत्रफल वाले इस भूखंड का कुल क्षेत्रफल लगभग 20,722.93 वर्ग मीटर है इसे पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी  इलेक्ट्रानिक बोली प्रक्रिया के माध्यम से सीधे बिक्री के लिए प्रस्तुत किया जाना प्रस्तावित है। एनएलएमसी एचआईएल (इंडिया) लिमिटेड की ओर से इस मुद्रीकरण प्रक्रिया को सुगम बना रहा है।

यह संपत्ति नई दिल्ली के नजफगढ़ औद्योगिक क्षेत्र में रोहतक रोड, शिवाजी मार्ग पर स्थित है। इसे ई-निविदा के बाद ई-नीलामी के माध्यम से बिक्री के लिए प्रस्तुत किया जा रहा है। इससे पात्र बोलीदाताओं को परिसंपत्ति मुद्रीकरण की एक सुव्यवस्थित पारदर्शी प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

इस संपत्ति का आरक्षित मूल्य 829.69 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि न्यूनतम बोली वृद्धि 1 करोड़ रुपये प्रति एकड़ होगी। बोली प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र बोलीदाताओं को 16.60 करोड़ रुपये की बयाना राशि जमा  करनी होगी।

ई-निविदा-सह-ई-नीलामी प्रक्रिया

मुद्रीकरण की प्रक्रिया को दो चरणों में पूरी की जाएगी। इसमें पहले ई-निविदा और उसके बाद ई-नीलामी आयोजित की जाएगी। इच्छुक और पात्र बोलीदाताओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीकरण पूरा करना होगा, आवश्यक तकनीकी बोली जमा करनी होगी तथा निर्धारित बयाना राशि जमा करनी होगी।

पंजीकरण, तकनीकी बोली तथा बयाना राशि/बैंक गारंटी जमा करने की अंतिम तिथि 19 नवंबर, 2026 को दोपहर 14:00 बजे तक है। तकनीकी बोलियां 20 नवंबर 2026 को शाम 4:00 बजे खोली जाएंगी। 23 नवंबर, 2026 को एक मॉक ऑक्शन (पूर्वाभ्यास नीलामी) निर्धारित है। ई-नीलामी की अंतिम तिथि तकनीकी बोलियां खुलने के बाद सूचित की जाएगी।

संभावित बोलीदाताओं की सुविधा और बोली प्रक्रिया से संबंधित प्रश्नों के स्पष्टीकरण के लिए 3 नवंबर, 2026 को शाम 4:00 बजे कमरा संख्या 309, ब्लॉक-14, लोक उद्यम भवन,  सीजीओ कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली में बोली-पूर्व बैठक आयोजित की जाएगी।

ये बिक्री ई-नीलामी अधिसूचना में निर्दिष्ट “जहां है ,जैसा है”, “जैसा भी है”, “जो कुछ भी है” तथा “ बिना किसी  सहारा/दावे या शिकायत के” आधार पर की जाएगी।

संपत्ति और नीलामी का प्रमुख विवरण

विवरण

जानकारी

स्वामी / संस्था

एचआईएल (इंडिया) लिमिटेड

सुविधा प्रदान करने वाली एजेंसी

राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम (एनएलएमसी)

मंत्रालय / विभाग

लोक उद्यम विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार

संपत्ति का स्थान

नजफगढ़ औद्योगिक क्षेत्र, रोहतक रोड, शिवाजी मार्ग, नई दिल्ली

संपत्ति की प्रकृति

फ्रीहोल्ड भूखंड

अनुमानित क्षेत्रफल

5.119 एकड़

अनुमानित क्षेत्रफल (वर्ग मीटर में)

20,722.93 वर्ग मीटर

भूमि का उपयोग

औद्योगिक

बिक्री का तरीका

ई-निविदा के बाद ई-नीलामी

आरक्षित मूल्य

829.69 करोड़ रुपये

न्यूनतम बोली वृद्धि

1 करोड़ रुपये प्रति एकड़

बयाना राशि (ईएमडी)

16.60 करोड़ रुपये

पंजीकरण / तकनीकी बोली / ईएमडी जमा करने अंतिम तिथि

19 नवंबर, 2026, दोपहर 14:00 बजे

बोली-पूर्व बैठक

3 नवंबर, 2026, शाम 16:00 बजे, नई दिल्ली

ई-नीलामी की तिथि

तकनीकी बोलियां खुलने के बाद सूचित की जाएगी

ई-नीलामी का समय

सूचित किया जाएगा

नीलामी प्रक्रिया शुल्क

24 लाख रुपये + जीएसटी ​​तथा अन्य लागू कर, केवल एच1 बोलीदाता द्वारा देय

 

उपर्युक्त भूमि का क्षेत्रफल अनंतिम और सांकेतिक है। नीलामी अधिसूचना में निर्दिष्ट प्रावधानों के अनुसार सफल बोलीदाता के साथ संयुक्त सर्वेक्षण किए जाने के बाद भूमि का सटीक क्षेत्रफल निर्धारित किया जाएगा।

भागीदारी के लिए पारदर्शी डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म

ई-निविदा और ई-नीलामी की प्रक्रिया ई-निविदा प्लेटफॉर्म के माध्यम से संचालित की जा रही है। रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड पंजीकरण और इलेक्ट्रॉनिक नीलामी प्रक्रिया से संबंधित सहायता प्रदान कर रहा है।

संभावित बोलीदाता समर्पित ई-नीलामी पोर्टल के माध्यम से प्रस्ताव के लिए अनुरोध (आरएफपी), विस्तृत नियम एवं शर्तें, पात्रता संबंधी आवश्यकताएं, पंजीकरण का विवरण तथा भागीदारी से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आधिकारिक ई-नीलामी पोर्टल: nlmc.enivida.com

एनएलएमसी की वेबसाइट: nlmc.dpe.gov.in

संभावित निवेशकों के लिए अवसर

इस प्रस्ताव के माध्यम से पात्र बोलीदाताओं को नई दिल्ली स्थित पर्याप्त क्षेत्रफल वाले फ्रीहोल्ड भूखंड के मुद्रीकरण में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस भूमि का उपयोग औद्योगिक प्रयोजन के लिए निर्धारित है और इसकी बिक्री पारदर्शी इलेक्ट्रॉनिक बोली प्रक्रिया के  माध्यम से की जाएगी।

केंद्रीय वित्तीय मंत्रालय के लोक उद्यम विभाग के अंतर्गत कार्यरत एनएलएमसी, एचआईएल (इंडिया) लिमिटेड की ओर से मुद्रीकरण की प्रक्रिया को सुगम बना रहा है। ये प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुरुप पात्र बोलीदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रतिस्पर्धी इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली के माध्यम से संचालित की जा रहा है ।

संभावित बोलीदाताओं को सलाह दी जाती है कि वे अपनी बोलियां जमा करने से पहले प्रस्ताव के लिए अनुरोध (आरएफपी)  तथा सभी लागू नियमों और शर्तों की सावधानीपूर्वक समीक्षा कर लें।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • 8 अक्टूबर, 2026 - ई-नीलामी अधिसूचना जारी होने की तिथि
  • 19 नवंबर, 2026 | दोपहर 14:00 बजे - पंजीकरण, तकनीकी बोली और ईएमडी/बैंक गारंटी जमा करने की अंतिम तिथि
  • 29 अक्टूबर, 2026 | शाम 17:00 बजे – प्रश्न प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि
  • 3 नवंबर, 2026 | शाम 16:00 बजे – बोली पूर्व बैठक
  • 6 नवंबर, 2026 | शाम 17:00 बजे – प्रश्नों के उत्तर देने की अंतिम तिथि
  • 20 नवंबर, 2026 | शाम 16:00 बजे – तकनीकी बोलियां खोली जाएंगी
  • 23 नवंबर, 2026 – पूर्वाभ्यास नीलामी (मॉक ऑक्शन)
  • ई-नीलामी की तिथि – तकनीकी बोलियां खुलने के बाद सूचित की जाएगी

नीलामी अधिसूचना 8 अक्टूबर, 2026 को ई-नीलामी अधिसूचना संख्या एनएलएमसी/लीगल/ऑक्शन/आरएफपी-2026 के अंतर्गत जारी की गई है।

एनएलएमसी के बारे में

राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम (एनएलएमसी) केंद्रीय वित्तीय मंत्रालय के लोक उद्यम विभाग के अंतर्गत कार्य करता है। ये केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों और सरकरी संस्थाओं की अधिशेष भूमि तथा गैर-प्रमुख परिसंपत्तियों के मुद्रीकरण की प्रक्रिया को सुगम बनाता है।

सुव्यवस्थित और पारदर्शी मुद्रीकरण प्रक्रियाओं के माध्यम से एनएलएमसी कम उपयोग में लाई जा रही तथा अधिशेष परिसंपत्तियों में निहित मूल्य को साकार करने में सहायता करता है। इससे संबंधित संस्थाओं को इन परिसंपत्तियों की आर्थिक क्षमता का लाभ उठाने का अवसर मिलता है।

आरएफपी, पंजीकरण, नीलामी के विवरण और भागीदारी के लिए: nlmc.enivida.com

एनएलएमसी के बारे में जानकारी के लिए: nlmc.dpe.gov.in

***


पीके/केसी/आरटी/आईएम/केएस


(रिलीज़ आईडी: 2321387) आगंतुक पटल : 28
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Telugu