विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
स्वच्छता ही सेवा अभियान का 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजन
प्रविष्टि तिथि:
29 SEP 2026 2:40PM by PIB Delhi
स्वच्छता ही सेवा अभियान वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर) और इसके संगठनों सीईएल, एनआरडीसी, सीएसआईआर और देश भर में इसकी प्रयोगशालाओं में 17 सितंबर, 2026 को शपथ ग्रहण समारोह के साथ शुरू हुआ। समारोह में डीएसआईआर की सचिव और सीएसआईआर की महानिदेशक डॉ. श्रीमती एन. कलाइसेल्वी ने अधिकारियों और कर्मचारियों से अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने और स्वच्छता में योगदान देने का आग्रह किया।

डीएसआईआर की सचिव सह-महानिदेशक, सीएसआईआर के मार्गदर्शन में विभाग में अभियान के नोडल अधिकारी श्री सुरिंदर पाल सिंह, संयुक्त सचिव ने अभियान को सफल बनाने के लिए विभाग के सभी संगठनों को तैयार किया। स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) 2026 अभियान के अंतर्गत, सीएसआईआर-सूक्ष्मजीव प्रौद्योगिकी संस्थान (सीएसआईआर-आईएमटेक), चंडीगढ़ में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (एसडब्ल्यूएम) नियम, 2026 पर एक जागरूकता सत्र आयोजित किया गया, जिसमें हाउसकीपिंग और बागवानी कर्मचारियों को एसडब्ल्यूएम नियम, 2026 के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी गई। स्रोत पर ठोस अपशिष्ट के चार-स्तरीय पृथक्करण का प्रदर्शन किया गया और प्रभावी एवं सतत अपशिष्ट प्रबंधन के लिए "इकट्ठा करो और फेंक दो" के पारंपरिक दृष्टिकोण से "अलग करो, संसाधित करो और पुनर्प्राप्त करो" की ओर बढ़ने की आवश्यकता पर बल दिया गया। स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) 2026 अभियान के अंतर्गत, 19 सितंबर, 2026 को "अपना बैग स्वयं ले जाएं" जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को दोबारा इस्तेमाल हो जाने वाले बैग ले जाने और एकल-उपयोग प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए प्रोत्साहित करके स्थायी तरीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करना था। अभियान के दौरान, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (एसडब्ल्यूएम) नियम, 2026 के अनुसार अपशिष्ट के चार-स्तरीय पृथक्करण का प्रदर्शन भी किया गया, ताकि जिम्मेदार अपशिष्ट निपटान को बढ़ावा दिया जा सके और जन जागरूकता को बढ़ाया जा सके।


इस अभियान के अंतर्गत 26 सितंबर 2026 को सीएसआईआर-सीआईएमएपी डिस्पेंसरी में "सफाई मित्र स्वास्थ्य शिविर" का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान सीएसआईआर-सीआईएमएपी, लखनऊ और स्टाफ कॉलोनी के लगभग 50 सफाई कर्मचारियों की व्यापक चिकित्सा जांच की गई।

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत प्रौद्योगिकी भवन में डीएसआईआर के कर्मचारियों के लिए विषय-आधारित कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों के लिए केवी आरआरएल, जोरहाट में "ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर जागरूकता" विषय पर एक व्याख्यान भी आयोजित किया गया।

'एक पेड़ मां के नाम' का आयोजन स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत किया गया था, जिसमें हरित भारत और स्वच्छ भारत के उद्देश्य से वृक्षारोपण किया गया था।

*****
पीके/केसी/आरटी/एवाई/वाईबी
(रिलीज़ आईडी: 2317111)
आगंतुक पटल : 15
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English