सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
आर्थिक सहायता से लेकर शैक्षणिक उत्कृष्टता तक
तेलंगाना के करीमनगर की मीनाक्षी की उच्च शिक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण की कहानी
प्रविष्टि तिथि:
30 SEP 2026 3:46PM by PIB Delhi
वंचित समुदायों के छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने, आर्थिक बाधाओं को दूर करने और अपनी शैक्षणिक आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने में आर्थिक सहायता महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। लक्षित सहायता लाभार्थियों को अपने समुदाय के अन्य लोगों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करने के अवसर भी प्रदान कर सकती है।
अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय से ताल्लुक रखने वाली 36 वर्षीय पीएचडी शोधार्थी मीनाक्षी एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में अध्यापन, अनुसंधान और वैज्ञानिक क्षेत्र में अपना करियर बनाने की आकांक्षा रखती थीं। हालांकि, आर्थिक अस्थिरता उनकी उच्च शिक्षा जारी रखने के रास्ते में एक बड़ी चुनौती थी।
मीनाक्षी ऐसे समुदाय से आती हैं जहां उच्च शिक्षा तक पहुंच सीमित है, इसलिए उन्हें आर्थिक संसाधनों, आत्मविश्वास और अवसरों तक पहुंच से सम्बंधित बाधाओं का सामना करना पड़ा। पर्याप्त सहयोग की कमी के कारण उनके समुदाय के कई सदस्यों के लिए आत्मविश्वास के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करना कठिन हो गया।
2022-25 के दौरान, अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति (एनएफएससी) योजना के तहत, मीनाक्षी को 11 लाख रुपये आर्थिक सहायता के रूप में प्राप्त हुए। इस सहायता से उनकी आर्थिक परेशानी दूर हुई और वे अपनी उच्च शिक्षा जारी रखने और पूरी करने में सक्षम बनी।
आज, मीनाक्षी इस बात का एक उदाहरण हैं कि लक्षित आर्थिक सहायता किस प्रकार शैक्षणिक उन्नति और सामाजिक सशक्तिकरण के अवसर पैदा कर सकती है। उनकी इस कहानी ने आर्थिक रूप से वंचित और सामाजिक रूप से हाशिए पर रहने वाले समुदायों के अन्य छात्रों को अधिक आत्मविश्वास के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया है।

मीनाक्षी का अनुभव एनएफएससी योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता के प्रभाव को दर्शाता है। यह सहायता छात्रों को आर्थिक बाधाओं को दूर करने, उच्च शिक्षा जारी रखने और अपने समुदायों में दूसरों की आकांक्षाओं में योगदान करने में सक्षम बनाती है।
एनएफएससी योजना के तहत प्राप्त सहायता के माध्यम से, मीनाक्षी ने आर्थिक बाधाओं को शैक्षणिक विकास के अवसर में बदल दिया है, साथ ही अन्य छात्रों के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करने और अधिक सशक्त भविष्य की दिशा में काम करने के लिए प्रेरणा बन गई है।
आर्थिक सहायता और इसके लाभों के बारे में बात करते हुए मीनाक्षी ने कहा , “एनएफएससी योजना ने मुझे पीएचडी पूरी करने के लिए आवश्यक आर्थिक सहायता प्रदान की। आज मैं न केवल अपना सपना पूरा कर रही हूं, बल्कि अपने समुदाय के अन्य छात्रों को भी बड़े सपने देखने में मदद कर रही हूं।”
एनएफएससी योजना के माध्यम से मिली सहायता ने मीनाक्षी को आत्मविश्वास बढ़ाने और अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को पूरा करने में मदद की। अपनी शैक्षणिक यात्रा के दौरान, उन्होंने आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे उन छात्रों की शिक्षा में भी योगदान दिया जो उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते थे लेकिन थे। उनके अनुभव ने वंचित समुदायों के छात्रों को उच्च शिक्षा को एक संभव मार्ग के रूप में देखने के लिए प्रोत्साहित किया।
*******
पीके/केसी/आरटी/वीके/पीके
(रिलीज़ आईडी: 2317092)
आगंतुक पटल : 51