संचार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

ट्राई ने असम राज्य में असम एलएसए के तहत सोनितपुर जिले में मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का आकलन किया

प्रविष्टि तिथि: 30 SEP 2026 11:58AM by PIB Delhi

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आम दूरसंचार उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए अगस्त 2026 के दौरान असम एलएसए के तहत राज्य के सोनितपुर जिले में आयोजित स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) के निष्कर्ष जारी किए हैं। इस ड्राइव टेस्ट का उद्देश्य दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) द्वारा प्रदान की जाने वाली मोबाइल नेटवर्क सेवाओं (वॉयस और डेटा दोनों) की वास्तविक समय गुणवत्ता का आकलन और सत्यापन करना है। आईडीटी के दौरान ट्राई ने प्रमुख गुणवत्ता मापदंडों क्यूओएस जैसे कवरेज, कॉल ड्रॉप रेट (सीडीआर), कॉल सेटअप सक्सेस रेट (सीएसएसआर), डेटा डाउनलोड (डीएल) और अपलोड (यूएल) थ्रूपुट आदि के लिए टीएसपी के प्रदर्शन पर ध्‍यान दिया है। इन नतीजों को बाद में उपभोक्ताओं को सूचित करने और टीएसपी को अपनी सेवाओं में सुधार हेतु प्रोत्साहित करने के लिए प्रकाशित किया जाता है। इन आईडीटी को शहरों, हॉटस्पॉट, सार्वजनिक परिवहन केंद्रों आदि जैसे विविध उपयोग वाले वातावरण में सभी टीएसपी के जमीनी मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन को शामिल करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस प्रकार के ड्राइव परीक्षण में, 2जी, 3जी, 4जी और 5जी नेटवर्क पर सभी टीएसपी के सिम कार्ड का उपयोग करके लाइव डेटा और वॉयस सत्र स्थापित किए जाते हैं। इस प्रकार के परीक्षणों में कई उन्नत परीक्षण हैंडसेट का उपयोग किया जाता है और उन्नत सॉफ्टवेयर सिस्टम का उपयोग करके वास्तविक समय में सत्रों की निगरानी और विश्लेषण किया जाता है।

ट्राई ने अपनी नियुक्त एजेंसी के माध्यम से असम एलएसए में 10 अगस्त 2026 से 13 अगस्त 2026 के दौरान सिटी ड्राइव- 308.0 किमी, हॉटस्पॉट स्थानों - 10, वॉक टेस्ट - 1.6 किमी में ड्राइव टेस्ट किए। ये परीक्षण ट्राई क्षेत्रीय कार्यालय कोलकाता की देखरेख में आयोजित किए गए थे। ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट में प्रस्तुत अवलोकन इस टेस्ट को आयोजित करने के दिन/ समय पर परीक्षण के तहत क्षेत्र/मार्ग पर टीएसपी के प्रदर्शन का प्रतिनिधित्व करते हैं।

ड्राइव टेस्ट रूट मैप: निम्नलिखित मानचित्र सिटी ड्राइव, इंटर-ऑपरेटर कॉलिंग, हॉटस्पॉट और वॉक टेस्ट को इंगित करने वाले ड्राइव टेस्ट मार्गों का अवलोकन प्रदान करता है:-
 


प्रमुख मापदंडों का मूल्यांकन किया गया


अ) कवरेज अंतर: नमूनों का प्रतिशत, जिसके लिए सिग्नल की शक्ति संबंधित तकनीक (2जी/3जी/4जी/5जी) के लिए न्यूनतम निर्धारित सिग्नल शक्ति से कम देखी गई।

ब) वॉयस सेवाएं: कॉल सेटअप सफलता दर (सीएसएसआर), ड्रॉप कॉल दर (डीसीआर), कॉल सेटअप समय, कॉल साइलेंस दर, आवाज गुणवत्ता (एमओएस)।

स) कॉल के दौरान आवाज नहीं होने की घटनाएं: काल के दौरान आवाज नहीं होने वाली घटनाओं की संख्‍या।

(द) डेटा सेवाएं: डाउनलोड/अपलोड थ्रूपुट, लेटेंसी, जिटर, पैकेट ड्रॉप रेट

प्रमुख मापदंडों के लिए असम एलएसए के तहत सोनितपुर जिले के कुछ हिस्सों में समग्र मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन को संक्षेप में प्रस्तुत किया गया है:-
अ) कवरेज अंतराल - एकत्र किए गए कुल नमूनों में से खराब सिग्नल शक्ति वाले नमूनों की संख्या के रूप में मापी गई ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में सिटी ड्राइव टेस्ट रूट पर वॉयस टेस्टिंग के दौरान देखी गई सिग्नल की क्षमता एयरटेल के लिए 1766/44378, बीएसएनएल के लिए 18494/41037, आरजेआईएल के लिए 1494/43999 और वीआईएल के लिए 6682/44109 थी। कवरेज अंतराल का विवरण संलग्न मानचित्र में प्रदान किया गया है।

ब) काल का अचानक बीच में कटना (काल ड्रॉप) - ड्रॉप कॉल, जिसे सफलतापूर्वक स्थापित कॉलों की संख्या में से अचानक कटने वाली कॉल की संख्या के रूप में मापा जाता है, एयरटेल के लिए 0/311, बीएसएनएल के लिए 301/476, आरजेआईएल के लिए 0/316 और 8/ वीआईएल के लिए 312। रही। अचानक कटने वाली कॉल के स्थानों का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

स) कॉल के दौरान आवाज नहीं होने के मामले: स्थापित कुल कॉल में से > 3 सेकंड के लिए काल के दौरान आवाज नहीं होने की घटना एयरटेल के लिए 13/309, बीएसएनएल के लिए 7/253, आरजेआईएल के लिए 7/309 और 8/ वीआईएल के लिए 310 रही। काल के दौरान आवाज नहीं होने के मामलों में ऐसे विशेष स्‍थानों का विवरण संलग्न मानचित्र में प्रदान किया गया है।

द) डेटा डाउनलोड और अपलोड थ्रूपुट:

i) डेटा डाउनलोड प्रदर्शन (समग्र): एयरटेल (5जी/4जी) के लिए औसत डाउनलोड गति 116.11एमबीपीएस, बीएसएनएल (4जी /2जी) के लिए 11.72 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5 जी/4जी) के लिए 221.18 एमबीपीएस और वीआईएल (4 जी /2 जी) के लिए 20.04 एमबीपीएस के रूप में देखी गई। डाउनलोड थ्रूपुट का विवरण संलग्न मानचित्र में प्रदान किया गया है।

ii) डेटा अपलोड प्रदर्शन (समग्र): एयरटेल (5जी/4जी) के लिए औसत अपलोड गति 21.09 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4जी/2जी) के लिए 4.32 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी/4जी) के लिए 15.98 एमबीपीएस और वीआईएल (4जी/2जी) के लिए 6.69 एमबीपीएस के रूप में देखी गई। अपलोड थ्रूपुट का विवरण संलग्न मानचित्र में प्रदान किया गया है।

ड्रॉप हुई कॉल और कॉल के दौरान आवाज नहीं होने के मामलों के स्थान अनुलग्‍नक मानचित्र पर लाल बिंदु पर क्लिक करके देखा जा सकता है।

आईडीटी के दौरान ड्राइव टेस्ट मार्ग और कवर किए गए क्षेत्र का विवरण निम्नानुसार है –

क) शहर - सिटी ड्राइव में शामिल क्षेत्र हैं (i) दा-परबतिया गांव (ii) गुटलोंग गांव, (iii) परमई गौली गांव, (iv) धलाईबिल, (v) नंबर 1 मालिजान, (vi) तेजपुर, (vi) कुमार गांव, (vii) उहानी पत्थर बटाबारी, डेकेरी गांव, (viii) नंबर 1 ठाकुरबाड़ी टीई, बिंदुकुरी गांव, रंगमती गांव, (ix) सोनाबिल, नेपाली बस्ती गांव, (x) थेलमारा, (xi) नतुन पाम गांव, (xii) कुकुरा-खैती और ढेकियाजुली बागान आदि।

ख) हॉटस्पॉट उपयोगकर्ता अनुभव को कैप्चर करते हुए हॉटस्पॉट स्थान इस प्रकार हैं (i) एएसटीसी बस स्टैंड - महाभाईरब - तेजपुर, (ii) ढेकियाजुली ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिस - ढेकियाजुली, (iii) जिला न्यायालय तेजपुर - महात्मा गांधी रोड - महाभाईरब - तेजपुर, (iv) नरेंगकाटी हायर सेकेंडरी स्कूल - नंबर 2 - सिंगिमारी गांव, (v) पूर्वोत्तर क्षेत्रीय जल और भूमि प्रबंधन संस्थान - डोलाबारी - तेजपुर, (vi) सेंट जेवियर्स कॉलेज - गोराईमारी - तेजपुर, (vii) तेजपुर प्रधान डाकघर - महाभैरव - तेजपुर, (viii) तेजपुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल - निज - बिहागुड़ी गांव - तेजपुर, (ix) तेजपुर विश्वविद्यालय - नापाम - तेजपुर, (x) उदमारी गांव पंचायत – बालीपारा

ग) वॉक टेस्ट - 12 से 13 अगस्त 2026 के दौरान आयोजित वॉक टेस्ट इस प्रकार हैं: इसमें (i) उत्तरी जमुगुड़ी बीपीएचसी/सीएचसी - पानीगांव - धलाईबिल, (ii) रंगापारा नॉर्थ जंक्शन - नंबर 1 - ठाकुरबाड़ी टीई भीड़-भाड़ वाले पैदल यात्री वातावरण में मोबाइल नेटवर्क व्यवहार को शामिल करना था।

इस आईडीटी रिपोर्ट के निष्कर्षों को संबंधित टीएसपी के साथ साझा किया गया है ताकि उनकी ओर से आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा सके। आईडीटी की विस्तृत रिपोर्ट ट्राई की वेबसाइट पर www.trai.gov.in उपलब्ध कराई गई है। किसी भी स्पष्टीकरण या अतिरिक्त जानकारी के लिए, adv.kolkata@trai.gov.in को एक ईमेल भेजा जा सकता है या कोलकाता में ट्राई के क्षेत्रीय कार्यालय से टेलीफोन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। +91-33-22361401.

अनुलग्नक देखने के लिए यहां क्लिक करें

***

पीके/केसी/आरटी/जेके/ओपी  


(रिलीज़ आईडी: 2316897) आगंतुक पटल : 35
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu