प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
प्रविष्टि तिथि:
28 SEP 2026 9:24AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने अपने अदम्य साहस और शौर्य से स्वतंत्रता आंदोलन को नई धार प्रदान की। श्री मोदी ने कहा कि राष्ट्र के सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने की उनकी भावना आज भी भारत के युवाओं के साहस और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा:
"शहीद भगत सिंह को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
अपने अदम्य साहस और शौर्य से उन्होंने आजादी के आंदोलन को नई धार दी।
राष्ट्र के सम्मान के लिए सर्वस्व न्योछावर करने का उनका जज्बा भारत के नौजवानों की हिम्मत और हौसले का प्रतीक है।"
***********
पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए
(रिलीज़ आईडी: 2315810)
आगंतुक पटल : 167
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
Bengali
,
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Manipuri
,
Assamese
,
Bengali-TR
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam