मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत एक्यूसीएस परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान आयोजित किया गया
प्रविष्टि तिथि:
25 SEP 2026 7:48PM by PIB Delhi
मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के पशुपालन एवं डेयरी विभाग (डीएएचडी) ने राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल के नेतृत्व में 25 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली स्थित पशु संगरोध एवं प्रमाणन सेवाएं (एएक्यूसीएस) परिसर में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ के तहत ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का आयोजन किया।
इस अभियान के दौरान राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किया गया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान प्रकृति के संरक्षण और पोषण को मां के स्नेह से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि जब हम अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाते हैं, तो हम केवल एक पौधा नहीं लगाते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन का आधार तैयार करते हैं। राज्य मंत्री ने पौधों की देखभाल बच्चों की तरह करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन पौधों का उचित संरक्षण और पोषण किया जाना चाहिए, ताकि बड़े होकर ये पेड़ उसी तरह हमारी देखभाल करें, जैसे मां अपने बच्चों की करती है।
हमारी जीवनशैली में स्वच्छता को अपनाने के उद्देश्य से, माननीय राज्य मंत्री के नेतृत्व में एएक्यूसीएस परिसर में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस वर्ष स्वच्छता ही सेवा 2026 की विषयवस्तु “स्वच्छता में भागीदारी; स्वच्छ भारत, विकसित भारत है।” हमारा लक्ष्य स्पष्ट है कि जनभागीदारी के बिना विकसित भारत के संकल्प को साकार नहीं किया जा सकता।



*****
पीके/केसी/आरटी/एनके
(रिलीज़ आईडी: 2315231)
आगंतुक पटल : 26