प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बस अग्नि त्रासदी में हुई जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया
प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि देने की घोषणा की
प्रविष्टि तिथि:
24 SEP 2026 11:14AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक बस अग्नि त्रासदी में जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। श्री मोदी ने कहा कि घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट साझा किया:
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बस में लगी आग के कारण हुई त्रासदी के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, "मृतकों के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।"
***
पीके/केसी/आरटी/एसएस/वाईबी
(रिलीज़ आईडी: 2314292)
आगंतुक पटल : 187
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Manipuri
,
Bengali
,
Bengali-TR
,
Assamese
,
Gujarati
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam