विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग विशेष अभियान 5.0 के विस्तारित कार्यान्वयन की उपलब्धियों के आधार पर, 2 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाले विशेष अभियान 6.0 के लिए पूरी तरह तैयार
प्रविष्टि तिथि:
18 SEP 2026 5:49PM by PIB Delhi
विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता को संस्थागत रूप देने और लोक प्रशासन में दक्षता बढ़ाने के दृष्टिकोण के अनुरूप अपने स्वायत्त संस्थानों, अधीनस्थ कार्यालयों और क्षेत्रीय इकाइयों के साथ मिलकर नवंबर 2025 से अगस्त 2026 तक विस्तारित कार्यान्वयन अवधि के दौरान विशेष अभियान 5.0 की गति को बनाए रखा है।
विभाग ने लंबित मामलों के निपटारे, प्रभावी अभिलेख प्रबंधन, शिकायत निवारण, स्वच्छता अभियान और कार्यालय स्थान के अधिकतम उपयोग की दिशा में केंद्रित पहल की है। इन निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप विभाग और उससे संबद्ध संस्थानों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं।
इस अवधि के दौरान हासिल की गई प्रमुख उपलब्धियों में निम्नलिखित शामिल हैं:
- 1,426 जन शिकायतों का निपटारा
- 201 जन शिकायत अपीलों का निपटारा
- 35 वीआईपी संदर्भों और 17 अंतर-मंत्रालयी परामर्शों का निपटान
- 7,099 फाइलों का निपटारा, जिनमें 5,455 भौतिक फाइलें और 1,644 ई-फाइलें शामिल हैं
- 324 स्वच्छता अभियानों का संचालन
- व्यवस्थित अभिलेख प्रबंधन और अनुपयोगी सामग्रियों के निपटारे के माध्यम से 51,989 वर्ग फुट कार्यालय स्थान को मुक्त करना
- कचरा और अनुपयोगी सामग्रियों के वैज्ञानिक निपटारे के माध्यम से 19,20,173 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ
इन उपलब्धियों के आधार पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत गतिविधियों को संचालित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है जिसे 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक कार्यान्वित किया जाएगा। विभाग अपने सभी संगठनों में इस विशेष अभियान के निरंतर कार्यान्वयन के माध्यम से स्वच्छता को बढ़ावा देने, लंबित मामलों को कम करने, कार्यस्थल की कार्यकुशलता में सुधार करने और जवाबदेह शासन को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
****
पीके/केसी/जेके/एमपी
(रिलीज़ आईडी: 2312211)
आगंतुक पटल : 45