औषधि विभाग
छठा विशेष अभियान 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक चलेगा
विशेष अभियान में ई-कचरा प्रबंधन, शिकायत निवारण और क्षेत्रीय कार्यालयों में भी स्वच्छता एंव लंबित कार्य निपटान पर ज़ोर
प्रविष्टि तिथि:
18 SEP 2026 3:47PM by PIB Delhi
रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय का औषधि विभाग, राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए), सात राष्ट्रीय औषधि शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (एनआईपीईआर) , भारतीय औषधि एवं चिकित्सा उपकरण ब्यूरो (पीएमबीआई) और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) - बंगाल केमिकल एंड फार्मास्युटिकल लिमिटेड (बीसीपीएल), हिंदुस्तान एंटीबायोटिक्स लिमिटेड (एचएएल) और कर्नाटक एंटीबायोटिक्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (केएपीएल) - 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक छठे विशेष अभियान में सक्रियता से भाग लेंगे । इस पहल का उद्देश्य स्वच्छता संस्कृति को संस्थागत रूप देना और कार्यालय में लंबित कार्यों का निस्तारण कर कामकाज सुव्यवस्थित करना है।
यह अभियान दो परिचालन चरणों में आयोजित होगा:
- तैयारी का चरण (15 से 30 सितंबर 2026) : लक्षित स्थलों की पहचान, लंबित मामले पता लगाना और ई-कचरा मानचित्रण
- कार्यान्वयन चरण (2 - 31 अक्टूबर 2026) : स्वच्छता अभियान, कबाड़ निपटान और शिकायत निवारण
छठे विशेष अभियान के केंद्रित क्षेत्र:
- ई-कचरा प्रबंधन: ई-कचरा (प्रबंधन) नियम, 2022 के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक कबाड़ का सुरक्षित संग्रह, पृथक्करण और निपटान
- शिकायत एवं संदर्भ समाधान: लंबित सांसद संदर्भों, राज्य सरकार के संचार, प्रधानमंत्री कार्यालय संदर्भों, संसदीय आश्वासनों, सार्वजनिक शिकायतों और केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली पर प्राप्त अपीलों का त्वरित निपटान।
- क्षेत्रीय कार्यालय संपर्क: बाह्य स्वच्छता अभियान, कार्यालय सौंदर्यीकरण और सतत विकास अभियान चलाने के लिए क्षेत्रीय कार्यालयों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और राष्ट्रीय औषधि शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान की सक्रिय भागीदारी।
इन उपायों द्वारा औषधि विभाग पारदर्शी शासन, कुशल सार्वजनिक सेवा वितरण और संवहनीय कार्यालय प्रबंधन की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।
*****
पीके/केसी/एकेवी/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2312054)
आगंतुक पटल : 123