लोकसभा सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

लोकसभा अध्यक्ष ने गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 13 SEP 2026 8:30PM by PIB Delhi

लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर बधाई दी है। अपने संदेश में श्री बिरला ने कहा है

"विघ्नहर्ता, मंगलमूर्ति भगवान श्री गणेश जी की आराधना के पावन पर्व गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएँ।

भगवान श्री गणेश जी से प्रार्थना है कि वे सभी के जीवन से विघ्न-बाधाएँ दूर कर सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य प्रदान करें। उनका आशीर्वाद राष्ट्र की प्रगति और जनकल्याण के हमारे संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करे।

आइए, इस पावन अवसर पर हम ज्ञान, विवेक और सद्भाव के मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प लें।

प्रथम पूज्य गजानन से विश्व बंधुत्व के भाव से सभी के शुभ - लाभ की कामना

गणपति बप्पा मोरया!"

***

AM


(रिलीज़ आईडी: 2309922) आगंतुक पटल : 39
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English