रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

एयर मार्शल केएए संजीब ने भारतीय वायु सेना में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला

प्रविष्टि तिथि: 01 SEP 2026 7:22PM by PIB Delhi

एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

एयर ऑफिसर को 3 सितंबर, 1988 को भारतीय वायु सेना की एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग (मैकेनिकल शाखा) में कमीशन किया गया था। उन्हें आईएल-76, एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (एडब्ल्यूएसीएस) और बोइंग 737-200 विमानों पर काम करने का व्यापक कार्य अनुभव है। उन्होंने वर्ष 2003 में भारतीय वायु सेना में पहले आईएल-78 फ्लाइट रिफ्यूलर एयरक्राफ्ट (एफआरए) को शामिल करने के लिए गठित एयर हेडक्वार्टर प्रोजेक्ट मैनेजमेंट टीम में लीड इंजीनियर और टीम लीडर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एयर मार्शल संजीब को भारतीय वायु सेना में एडब्ल्यूएसीएस बेड़े को शामिल करने और उसे परिचालन रूप से सक्षम बनाने में भी अहम योगदान का श्रेय दिया जाता है। वे बांग्लादेश फ्लाइट सेफ्टी इंस्टीट्यूट और प्रतिष्ठित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के पूर्व छात्र रहे हैं।           

एयर मार्शल केएए संजीब ने तीन दशकों से अधिक के अपने शानदार करियर में कई महत्वपूर्ण फील्ड और स्टाफ पदों पर कार्य किया है। वर्तमान पदभार संभालने से पहले वे वायुसेना मुख्यालय में महानिदेशक (एयरक्राफ्ट), महानिदेशक (सिस्टम्स) और असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ (मेंटेनेंस प्लान्स) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रह चुके हैं।  

एयर मार्शल केएए संजीब को उनकी उत्कृष्ट सेवा एवं कर्तव्य के प्रति समर्पण को देखते हुए वर्ष 2015 में राष्ट्रपति द्वारा ‘विशिष्ट सेवा मेडल’ (वीएसएम) और वर्ष 2026 में ‘अति विशिष्ट सेवा मेडल’ (एवीएसएम) से सम्मानित किया गया।          

 

एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने एयर मार्शल संजीव घुरटिया, एवीएसएम, वीएसएम का स्थान ग्रहण किया है। एयर मार्शल संजीव घुरटिया 39 वर्षों की शानदार और समर्पित सेवा के बाद 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत्त हुए हैं।

 

******

पीके/केसी/एनके


(रिलीज़ आईडी: 2305736) आगंतुक पटल : 102
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil