राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग
azadi ka amrit mahotsav

एनएचआरसी, भारत 2 और 3 सितंबर 2026 को गांधीनगर, गुजरात में 'खुली सुनवाई और शिविर बैठक' आयोजित करेगा


शिविर बैठक के दौरान, एनएचआरसी राज्य में मानवाधिकारों के कथित उल्लंघन के मामलों की सुनवाई करेगा

सुनवाई के दौरान राज्य के अधिकारी और शिकायतकर्ता मौजूद रहेंगे और कार्यवाही में भाग लेंगे

आयोग गुजरात में बंधुआ मजदूरी के कथित मामलों की भी सुनवाई करेगा

आयोग मानवाधिकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत करेगा

आयोग नागरिक समाज, एनजीओ और मानवाधिकार रक्षकों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेगा, इसके बाद मीडिया से वार्ता की जायेगी

प्रविष्टि तिथि: 28 AUG 2026 4:59PM by PIB Delhi

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत 2 और 3 सितंबर 2026 को गांधीनगर, गुजरात में राज्य में मानवाधिकारों के कथित उल्लंघन के मामलों की सुनवाई के लिए दो दिवसीय 'खुली सुनवाई और शिविर बैठक' आयोजित कर रहा है। एनएचआरसी, भारत के अध्यक्ष न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यम और सदस्य न्यायमूर्ति (डॉ.) विद्युत रंजन सारंगी और श्रीमती विजया भारती सयानी 2 सितंबर 2026 को सुबह 10.30 बजे राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय में शिकायतकर्ताओं और राज्य के संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में मामलों की सुनवाई करेंगे।

 

2 सितंबर 2026 को, पूर्ण आयोग सौंपे गए मामलों पर विचार करेगा। अगले दिन, 3 सितंबर 2026 को, एनएचआरसी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यम गुजरात में बंधुआ मजदूरी के कथित मामलों की सुनवाई करेंगे। साथ ही, आयोग की खंडपीठ, जिसमें सदस्य न्यायमूर्ति (डॉ.) विद्युत रंजन सारंगी और श्रीमती विजया भारती सयानी शामिल हैं, अनुपालन मामलों और मानवाधिकारों के कथित उल्लंघन की अन्य शिकायतों से संबंधित मामलों की सुनवाई करेगी।

 

इसके बाद, आयोग दोपहर 2.00 बजे नागरिक समाज संगठनों, एनजीओ और मानवाधिकार रक्षकों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेगा। इसके बाद दोपहर 3.00 बजे मानवाधिकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक होगी। शिविर बैठक का समापन शाम 4.15 बजे मीडिया वार्ता के साथ होगा।

 

मानवाधिकार उल्लंघन के पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाने और उनकी शिकायतों का तेज़ी से समाधान सुनिश्चित करने के लिए, आयोग 2007 से समय-समय पर विभिन्न राज्यों में शिविर बैठकें आयोजित कर रहा है।

 ***

पीके / केसी / जेके /डीए 


(रिलीज़ आईडी: 2304420) आगंतुक पटल : 48
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati