महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
वित्तीय समावेशन से आर्थिक सशक्तिकरण तक: केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने प्रधानमंत्री जन-धन योजना के 12 वर्षों की सराहना की
59 करोड़ से अधिक जन-धन खाते खोले गए, जिनमें से 56 प्रतिशत खाते महिलाओं के हैं और 78 प्रतिशत खाते गांवों तथा छोटे कस्बों में हैं
प्रविष्टि तिथि:
28 AUG 2026 5:39PM by PIB Delhi
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने प्रधानमंत्री जन-धन योजना के 12 वर्ष पूरे होने की सराहना की है और इसकी यात्रा को वित्तीय समावेशन से आर्थिक सशक्तिकरण की ओर एक बड़ा कदम बताया है।
केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, जन-धन योजना ने करोड़ों नागरिकों - विशेषकर महिलाओं और ग्रामीण परिवारों - को औपचारिक बैंकिंग प्रणाली से जोड़ा है और वित्तीय आत्मनिर्भरता की एक मजबूत नींव रखी है।
योजना की उपलब्धियों को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि 59 करोड़ से अधिक जन-धन खाते खोले जा चुके हैं, जिनमें से 56 प्रतिशत खाते महिलाओं के हैं और 78 प्रतिशत खाते गांवों तथा छोटे कस्बों में हैं। इन खातों में जमा राशि ₹3.1 लाख करोड़ को पार कर गई है, और जेएएम (जन धन-आधार-मोबाइल) के तीन स्तंभों के माध्यम से ₹53 लाख करोड़ सीधे लाभार्थियों के खातों में स्थानांतरित किए गए हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह केवल बैंक खाते खोलने की एक योजना भर नहीं है, बल्कि यह गरिमा, सुरक्षा और सशक्तिकरण की एक परिवर्तनकारी यात्रा है।
*********
पीके/केसी/डीवी/डीए
(रिलीज़ आईडी: 2304405)
आगंतुक पटल : 28