महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 10 वर्ष पूरे होने पर यूपीआई की सराहना की और कहा कि अब फोन हर भारतीय का बटुआ बन गया है
प्रविष्टि तिथि:
25 AUG 2026 10:00AM by PIB Delhi
केंद्रीय महिला और बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) के 10 वर्ष पूरे होने पर इसकी सराहना की है।
उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा है कि एक समय था जब नकदी रखना अनिवार्य था जबकि आज फोन ही बटुआ बन गया है। उन्होंने कहा कि चाय की दुकानों से लेकर कॉलेज कैंटीन तक और गांवों से लेकर बड़े व्यवसायों तक यूपीआई ने भुगतान को बेहद सरल बना दिया है – इसमें बस कुछ टैप, कुछ सेकंड लगते हैं और कोई झंझट नहीं है।
उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान की यह सुगमता और गति आज के भारत के निर्माण को दर्शाती है।
****
पीके/केसी/केके/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2303084)
आगंतुक पटल : 86