भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
सीसीआई ने टीएम इंटरनेशनल लॉजिस्टिक्स में टाटा स्टील द्वारा 23 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी
प्रविष्टि तिथि:
18 AUG 2026 6:46PM by PIB Delhi
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने टाटा स्टील लिमिटेड द्वारा टीएम इंटरनेशनल लॉजिस्टिक्स लिमिटेड (टीएमआईएलएल) की 23% इक्विटी शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।
प्रस्तावित संयोजन, वर्तमान संयुक्त उद्यम भागीदारों में से एक, यानी आईक्यू मारट्रेड होल्डिंग एंड मैनेजमेंट जीएमबीएच (आईक्यू मारट्रेड) द्वारा टीएम इंटरनेशनल लॉजिस्टिक्स लिमिटेड (टीएमआईएलएल) में धारित 23% इक्विटी शेयरों की पूरी शेयरधारिता के टाटा स्टील लिमिटेड (टाटा स्टील) द्वारा अधिग्रहण और इसके परिणामस्वरूप टीएमआईएलएल से आईक्यू मारट्रेड के बाहर होने से संबंधित है
प्रस्तावित संयोजन के पूरा होने के बाद, आईक्यू मारट्रेड, टीएमआईएलएल की शेयरधारक नहीं रहेगी, और टाटा स्टील तथा एनवाईके (यूरोप) बी.वी. (एनवाईके यूरोप) के पास टीएमआईएलएल में क्रमशः 74% और 26% इक्विटी शेयरधारिता होगी।
टाटा स्टील एक पब्लिक लिमिटेड सूचीबद्ध इकाई है, जो खनन से लेकर इस्पात निर्माण और आगे के प्रसंस्करण तक एकीकृत इस्पात निर्माण कार्यों में लगी हुई है। यह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर सूचीबद्ध है।
टीएमआईएलएल एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी है, जो वर्तमान में टाटा स्टील, आईक्यू मारट्रेड और एनवाईके यूरोप के बीच 51:23:26 का एक संयुक्त उद्यम है। टीएमआईएलएल का गठन एक संयुक्त उद्यम के रूप में मुख्य रूप से टाटा स्टील की लॉजिस्टिक्स और कार्गो परिवहन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किया गया था।
यह मुख्य रूप से लॉजिस्टिक्स मूल्य श्रृंखला के विभिन्न क्षेत्रों में टाटा स्टील की परिचालन और परिवहन आवश्यकताओं को पूरा करती है, जिनमें रेलवे कार्गो परिवहन सेवाएं, पोर्ट ऑपरेशन और कार्गो हैंडलिंग सेवाएं, माल अग्रेषण (फ्रेट फॉरवर्डिंग) और अन्य मूल्य-वर्धित लॉजिस्टिक्स सेवाएं शामिल हैं।
*****
पीके / केसी / केजे
(रिलीज़ आईडी: 2301069)
आगंतुक पटल : 22