भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
सीसीसआई ने भारती लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में प्रूडेंशियल कॉरपोरेशन होल्डिंग्स द्वारा कुछ इक्विटी हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी
प्रविष्टि तिथि:
18 AUG 2026 6:44PM by PIB Delhi
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने भारती लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में प्रूडेंशियल कॉरपोरेशन होल्डिंग्स लिमिटेड द्वारा कुछ इक्विटी हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।
प्रस्तावित संयोजन के तहत प्रूडेंशियल कॉरपोरेशन होल्डिंग्स लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा भारती लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (लक्ष्य कंपनी) में कुछ इक्विटी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया जाना है।
अधिग्रहणकर्ता, एशिया में अधिग्रहणकर्ता समूह के बीमा और परिसंपत्ति प्रबंधन कारोबार का होल्डिंग कंपनी के रूप में संचालन करता है तथा एशिया और अफ्रीका में समूह के व्यावसायिक परिचालन को प्रबंधन और सहायता प्रदान करता है।
लक्ष्य कंपनी भारत में निगमित एक आईआरडीएआई लाइसेंस प्राप्त बीमा कंपनी है और भारत में जीवन बीमा सेवाएं प्रदान करने के कारोबार में संलग्न है।
*****
पीके / केसी / केजे
(रिलीज़ आईडी: 2301068)
आगंतुक पटल : 26