इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

'साइबरशक्ति' कार्यक्रम के ज़रिए महिला अधिकारियों की साइबर सुरक्षा क्षमता को मज़बूत कर रही है सरकार

प्रविष्टि तिथि: 12 AUG 2026 1:37PM by PIB Delhi

सरकार ने साइबर शक्ति कार्यक्रम को गति देने के लिए महिला सशक्तिकरण स्थायी समिति की वर्ष 2026 की रिपोर्ट में की गई सिफारिश पर ध्यान दिया है। इस कार्यक्रम को अक्टूबर 2024 से शुरू होने वाले दो साल की अवधि के लिए मंजूरी दी गई थी, जिसका उद्देश्य महिला सरकारी अधिकारियों के बीच साइबर सुरक्षा जागरूकता बढ़ाना और साइबर सुरक्षा कौशल को मजबूत करना था। परियोजना के दूसरे चरण की सिफारिश मई 2026 में साइबर सुरक्षा पर कार्यसमूह द्वारा की गई है।

साइबर शक्ति कार्यक्रम की शुरुआत 2024 में हुई थी और तब से अब तक इस कार्यक्रम के तहत महिला पुलिस अधिकारियों, साइबर सेल कर्मियों और साइबर अपराधों के पीड़ितों से निपटने वाली महिला अधिकारियों सहित कुल 978 महिला सरकारी अधिकारियों को दो सप्ताह के वर्चुअल इंस्ट्रक्टर-लेड ट्रेनिंग (वीआईएलटी) मोड ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम और एक सप्ताह के ऑफलाइन आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया है। 2024 में साइबर शक्ति कार्यक्रम की स्थापना के बाद से इसके तहत प्रशिक्षित महिला सरकारी अधिकारियों का राज्य/संघ राज्य क्षेत्र-वार विवरण निम्नानुसार है:

क्र.सं.

राज्य

प्रशिक्षित महिला अधिकारियों की संख्या

1

आंध्र प्रदेश

12

2

असम

11

3

बिहार

11

4

छत्तीसगढ़

6

5

गोवा

7

6

गुजरात

81

7

हरियाणा

42

8

हिमाचल प्रदेश

30

9

झारखंड

11

10

कर्नाटक

73

11

केरल

36

12

मध्य प्रदेश

15

13

महाराष्ट्र

53

14

मणिपुर

5

15

मेघालय

16

16

मिजोरम

2

17

नागालैंड

1

18

ओडिशा

32

19

पंजाब

12

20

राजस्थान

29

21

सिक्किम

1

22

तमिलनाडु

64

23

तेलंगाना

28

24

त्रिपुरा

19

25

उत्तर प्रदेश

45

26

उत्तराखंड

32

27

पश्चिम बंगाल

20

कुल

 

694

 

क्र.सं.

संघ राज्य क्षेत्र (यूटी)

प्रशिक्षित महिला अधिकारियों की संख्या

1

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

1

2

चंडीगढ़

7

3

दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव

2

4

दिल्ली

249

5

जम्मू और कश्मीर

5

6

लद्दाख

12

7

लक्षद्वीप

1

8

पुडुचेरी

7

कुल

 

284

प्रशिक्षण कार्यक्रमों के अलावा, कुल 573 महिला प्रतिभागियों ने वेबिनार में भाग लिया है, जिसका उद्देश्य उन्हें साइबर सुरक्षा के महत्व के प्रति संवेदनशील बनाना है।

यह जानकारी इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने 07.08.2026 को राज्यसभा में दी।

****

पीके/केसी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2298212) आगंतुक पटल : 121
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil , Telugu